By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: बलौदाबाजार हिंसा : प्रदेश मैं अब तक की पहली घटना स्थानीय प्रशासन की चूक पर सरकार नाराज, हटाए जा सकते हैं कलेक्टर-एसपी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > बलौदाबाजार हिंसा : प्रदेश मैं अब तक की पहली घटना स्थानीय प्रशासन की चूक पर सरकार नाराज, हटाए जा सकते हैं कलेक्टर-एसपी
Latest News

बलौदाबाजार हिंसा : प्रदेश मैं अब तक की पहली घटना स्थानीय प्रशासन की चूक पर सरकार नाराज, हटाए जा सकते हैं कलेक्टर-एसपी

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:00
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
1001190792

रायपुर. 24 साल के इतिहास में पहली बार छत्तीसगढ़ के किसी जिले में कलेक्टर-एसपी कार्यालय को उग्र भीड़ ने जलाकर फूंक डाला. प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा. उग्र भीड़ सब कुछ तहस-नहस करती रही. हालात बेकाबू होते देर नहीं लगी. कलेक्टर-एसपी कार्यालय में खड़ी गाड़ियों पर भी भीड़ कहर बनकर टूटी. सैकड़ों गाड़ियां जलाकर खाक कर दी गई. नाराज सतनामी समाज की उग्र भीड़ ने जमकर पत्थर बरसाए. इस घटना में दर्जन भर से ज्यादा लोग चोटिल हो गए हैं.15 मई की रात सतनामी समाज के सबसे बड़े तीर्थ स्थल कहे जाने वाले गिरौदपुरी धाम के करीब मानाकोनी बस्ती की बाघिन गुफा में लगे धार्मिक प्रतीक चिन्ह जैतखाम को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना इस अंजाम तक पहुंचेगी, इसकी कल्पना भी प्रशासन ने नहीं की थी. जैतखाम को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

समाज ने कहा कि जेल भेजे गए लोग असली आरोपी नहीं है. समाज ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज कर दिया था. इतनी बड़ी घटना के बाद अब सरकार इसके पीछे की वजह तलाश रही है, मगर सवाल उठ रहा है कि एक समाजिक आंदोलन आखिर कैसे हिंसक आदोलन में तब्दील हो गया? इस हिंसक आंदोलन को किसने हवा दी?जैतखाम को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद से अब तक आक्रोशित समाज के भीतर चल रही हलचल को आंकने की चूक आखिर प्रशासन ने कैसे कर दी? हिंसक आंदोलन के बाद अब सवाल कलेक्टर-एसपी की भूमिका पर भी उठाए जा रहे हैं. उच्च पदस्थ सूत्रों की माने तो सरकार कलेक्टर-एसपी को लेकर जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकती है.

कलेक्टर-एसपी को अंदेशा तक नहीं

छह हजार से ज्यादा लोग प्रदर्शन में शामिल थे. जैतखाम क्षतिग्रस्त करने के बाद समाज के आक्रोशित लोगों की इतनी बड़ी भीड़ जुटी, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. प्रशासन को लगा कि यह सामान्य प्रदर्शन होगा. प्रदर्शन में ही भीड़ आक्रोशित हो गई और कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने निकल पड़ी. जिले के एसपी सदानंद कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि समाज के लोगों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी. प्रदर्शन के दौरान ही अचानक हंगामा शुरू हो गया. लोग बेकाबू हो गए. आगजनी और पत्थरबाजी शुरू हो गई. पुलिस की बैरिकेटिंग तोड़कर भीड़ कलेक्टर कार्यालय पहुंच गई और भवन को आग लगा दिया.

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ की स्थानीय प्रशासन दो दिनों के अंदर बंद कराए फ्लाई ऐश ओवरलोड गाड़ियों का परिवहन अन्यथा खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहे — गोकुल नारायण यादव
Next Article पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित अपराध, शिकायतों के शीघ्र निकाल के दिए निर्देश….
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रेमजी अजीमजी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू पर कोई अमल नहीं प्रदेश भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने व्यक्त की नाराजगी!
Latest News 24 August 2026
एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री और प्रेमजी अजीमजी फाउंडेशन के साथ हुए एमओयू पर कोई अमल नहीं प्रदेश भाजपा नेता टीकाराम पटेल ने व्यक्त की नाराजगी
Latest News 24 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
युवा मोर्चा की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी की खबर गलत मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा— विवेक पाण्डेय धरमजयगढ़ मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी!
Latest News 18 August 2026
मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की बैठक हुई संपन्न। जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक!
Latest News 17 August 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?