By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए चुनाव में दावेदारों की लगी कतार,विधिवत 8 दावेदारों ने अब तक किया दावेदारी,जल्द ही होगा लोकसभा प्रत्यासी का घोषणा,,,विस्तार से जानने पढ़ें पूरी खबर
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए चुनाव में दावेदारों की लगी कतार,विधिवत 8 दावेदारों ने अब तक किया दावेदारी,जल्द ही होगा लोकसभा प्रत्यासी का घोषणा,,,विस्तार से जानने पढ़ें पूरी खबर
Latest News

रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए चुनाव में दावेदारों की लगी कतार,विधिवत 8 दावेदारों ने अब तक किया दावेदारी,जल्द ही होगा लोकसभा प्रत्यासी का घोषणा,,,विस्तार से जानने पढ़ें पूरी खबर

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:07
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
InShot 20240202 124941359
SHARE
Screenshot 2024 02 02 11 41 16 54 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए चुनाव में दावेदारों की लगी कतार,विधिवत 8 दावेदारों ने अब तक किया दावेदारी,जल्द ही होगा लोकसभा प्रत्यासी का घोषणा,,,विस्तार से जानने पढ़ें पूरी खबर
जशपुर/ रायपुर : लोकसभा चुनाव के करीब आते ही दावेदारों के द्वारा ताल ठोंकते हुवे अपनी दावेदारी मजबूत करने का सिलसिला तेज हो चुका है।

Screenshot 2024 02 02 11 55 34 46 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत अभी तक भाजपा से 8 उम्मीदवारों ने दावेदारी करते हुवे अपना बायोडाटा पार्टी कार्यालय में जमा किया है।इसमें जशपुर जिला और रायगढ़ जिला दोनो से दावेदार शामिल हैं।जानकारी के मुताबिक फरवरी के अंतिम सप्ताह तक प्रत्यासी का घोषणा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कर दिया जायेगा।ज्ञात हो की लोकसभा चुनाव को अब चंद दिन ही शेष बचे हैं,ऐसे में दावेदारों के द्वारा अपनी दावेदारी ठोंकना लाजमी है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत तीन जिले से कुल 8 विधानसभा क्षेत्र आता है।जिसमें जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, धर्मजयगढ़, खरसिया, रायगढ़ और सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।इतने क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के पास अब तक कुल 8 दावेदारों ने दावेदारी करते हुवे अपना बायोडाटा और आवेदन पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों तक सौंपा है।

1000832940

मिली एक्सक्लूजिव जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक भरत साय,पूर्व विधायक रोहित साय,पूर्व विधायक शिवशंकर साय,डीडीसी कांसाबेल सालिक साय,सामाजिक कार्यकर्ता व वनवासी कल्याण आश्रम के जिलाध्यक्ष बलराम भगत,रायगढ़ जिले से सुषमा खलखो,रायगढ़ जिले से ही रवि भगत और डीडीसी बगीचा गेंदबिहारी ने दावेदारी मजबूत करते हुवे अपना बायोडाटा व दावेदारी आवेदन जमा कर दिया है।वहीं पूर्व आई जी आर.पी.साय.भी दौड़ में शामिल है,इनके द्वारा भी मजबूती से दावेदारी करते हुवे शीर्ष नेताओं से मुलाकात का दौर जारी रखा गया है लेकिन इन्होंने अभी तक अपना बायोडाटा या दावेदारी संबंधी आवेदन जमा नहीं किया है।पार्टी के सूत्रों से आ रही जानकारी के मुताबिक जल्द ही लोकसभा चुनाव हेतु प्रत्यासियों के नामों का ऐलान किया जा सकता है,सूत्रों से यह भी जानकारी आ रही है कि विधानसभा चुनाव में दो दो विधायक कंवर समाज से और मुख्यमंत्री भी कंवर समाज से दिए जाने के कारण इस बार लोकसभा चुनाव में उरांव समाज से भी प्रत्यासी दिया जा सकता है जबकि अब तक सिर्फ कंवर समाज से प्रत्यासी यहां लोकसभा चुनाव में दिया जाता रहा है।ऐसे में अगर उरांव समाज से प्रत्यासी दिया जाता है तो रवि भगत,बलराम भगत और सुषमा खलखो में से किसी एक को प्रत्यासी बनाया जा सकता है,जबकि यदि कंवर समाज से प्रत्यासी दिया जाता है तो भरत साय,रोहित साय,शिवशंकर साय, गेंदबिहारी,आर.पी.साय और सालिक साय में से किसी एक को प्रत्यासी बनाया जायेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article सीएम विष्णु देव साय आज 02 फरवरी को रायगढ़ और तुरंगा में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
Next Article Screenshot 2024 02 02 18 35 51 89 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 पद्म श्री जागेश्वर यादव का धरमजयगढ़ आगमन कल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
युवा मोर्चा की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी की खबर गलत मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा— विवेक पाण्डेय धरमजयगढ़ मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी!
Latest News 18 August 2026
मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की बैठक हुई संपन्न। जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक!
Latest News 17 August 2026
साइबर जागरूकता अभियान से जुड़ें, सुरक्षित डिजिटल भविष्य की ओर बढ़ें — राजेश जागड़े थाना प्रभारी धरमजयगढ़
Latest News 17 August 2026
अटल जी की पुण्यतिथि पर अटल परिसर में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने याद किया राष्ट्रनेता का विराट व्यक्तित्व!
Latest News 17 August 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?