By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जामपाली में गाड़ी अंदर करने के बदले रिश्वत ले रहे थे जवान
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जामपाली में गाड़ी अंदर करने के बदले रिश्वत ले रहे थे जवान
Latest News

जामपाली में गाड़ी अंदर करने के बदले रिश्वत ले रहे थे जवान

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:00
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1001103381

एसईसीएल के सुरक्षा प्रभारी पहुंचे औचक निरीक्षण में तो खुली पोल

रायगढ़ न्यूज़ —-खदानों में असामाजिक तत्वों की घुसपैठ और अवैध वसूली को रोकने के लिए एसईसीएल ने त्रिपुरा राइफल्स की तैनाती की, लेकिन अब वही गाडिय़ों से वसूली करने लगे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात एसईसीएल के सुरक्षा इंचार्ज रमेश दास ने दो जवानों को वसूली करते पाया।एसईसीएल की जामपाली माइंस में कोल माफिया का आतंक बढ़ गया था। ट्रांसपोर्टरों में भी आए दिए विवाद होते थे। इससे निजात पाने के लिए त्रिपुरा राईफल्स की ड्यूटी लगाई गई। कई दिनों से शिकायत आ रही थी कि कुछ ट्रांसपोर्टरों की गाडिय़ां त्रिपुरा राइफल्स के जवान अलग से अंदर करवा रहे थे। इसके बदले रकम वसूली जा रही थी।गुरुवार रात करीब एक बजे रमेश दास सिक्योरिटी इंचार्ज एसईसीएल रायगढ़ ने जामपाली का अचानक निरीक्षण किया। त्रिपुरा राईफल के दो कर्मचारी रात एक ड्राइवर से गाड़ी एंट्री के बदले घूस लेते हुए पकड़े गए। रमेश दास ने अधिकारियों को सूचित करते हुए गाड़ी एंट्री का काम गार्ड उमाकांत से करवाया। त्रिपुरा राइफल के अधिकारियों को सूचित किया गया तो उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं होने का आश्वासन दिया।

सब एरिया मैनेजर ने की थी शिकायत
सूत्रों के मुताबिक जामपाली सब एरिया मैनेजर एक चौबे ने इसकी शिकायत की थी। उनको जानकारी मिल रही थी कि कई ट्रांसपोर्टर और ड्राईवर इस तरह गाडिय़ां अंदर करवा रहे हैं। उनकी शिकायत पर सिक्योरिटी इंचार्ज ने जांच की। रात में गाडिय़ों की एंट्री का काम रमेश दास की देखरेख में हुआ।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
Next Article धरमजयगढ़ सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया परशुराम जी का जन्म उत्सव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले नगर पंचायत धरमजयगढ़ के प्रतिनिधि, विभिन्न जनहित मुद्दों से कराया अवगत!
Latest News 19 July 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं
Latest News 17 July 2026
जमारगीडी हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण, जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के प्रति किया प्रेरित!
Latest News 16 July 2026
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कापू में छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।
Latest News 15 July 2026
भारतमाला के निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, रायगढ़ के 4 युवक गंभीर मामला बिलासपुर उरगा मार्ग का!
Latest News 15 July 2026
धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर!
Latest News 14 July 2026
धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर!
Latest News 14 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?