By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धान खरीदी केन्द्रो मे वजन को लेकर गड़बड़ झाला शासन के नियमों को दरकिनार कर की जा रही खरीदी!किसानों से सुखती के नाम लिया जा रहा अतिरिक्त धान!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धान खरीदी केन्द्रो मे वजन को लेकर गड़बड़ झाला शासन के नियमों को दरकिनार कर की जा रही खरीदी!किसानों से सुखती के नाम लिया जा रहा अतिरिक्त धान!
Latest News

धान खरीदी केन्द्रो मे वजन को लेकर गड़बड़ झाला शासन के नियमों को दरकिनार कर की जा रही खरीदी!किसानों से सुखती के नाम लिया जा रहा अतिरिक्त धान!

Vivek Pandey
Last updated: 30 December 2025 17:30
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1003692019

धरमजयगढ़। इन दिनों छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पूरे जोर-शोर पर है। शासन की ओर से यह प्रक्रिया आगामी नववर्ष 2026 के जनवरी माह तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है और जनवरी में भी बड़े पैमाने पर धान खरीदी का अनुमान लगाया जा रहा है। काग़ज़ों में आंकड़े भले ही उत्साहजनक दिखें, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष की धान खरीदी में किसानों को अपेक्षित लाभ के बजाय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस बार वे न तो संतोषजनक मात्रा में धान बेच सके और न ही खरीदी केंद्रों में उन्हें वह सुविधाएँ मिल पाईं, जिनका दावा शासन द्वारा किया जाता रहा है। अव्यवस्था और अनदेखी ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

इसी कड़ी में यदि धरमजयगढ़ के मुख्यालय धान मंडी केंद्र की बात करें, जहां पर शासकीय प्रबंधक , धान मंडी केंद्र संचालन कर रहे हैं। लेकिन बड़ा सवाल यहां की स्थिति शुरू से ही विवादों में रही है। किसानों के अनुसार धान खरीदी के आरंभिक दिनों से ही वे तरह-तरह की समस्याओं से जूझते रहे हैं, जो आज भी जस की तस बनी हुई हैं। शासकीय आदेश के अनुसार जहां धान की तौल 40 किलो 700 ग्राम निर्धारित है, वहीं मंडी प्रबंधन द्वारा 41 किलो 200 ग्राम से लेकर 300 और 400 ग्राम तक तौल लिया जा रहा है। इस अतिरिक्त तौल का विरोध करने पर किसानों को उनके धान में दोष निकालकर अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं।


अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब जमरगी जैसे केंद्रों पर हालात इस कदर बिगड़ रहे हैं, तो अन्य धान मंडी केंद्रों की स्थिति क्या होगी? किसानों का आरोप है कि कई मंडी प्रबंधकों का रवैया ऐसा है मानो नियमों से ज्यादा निजी लाभ को प्राथमिकता दी जा रही हो। वहीं किसानों की जुबान पर एक ही टीस है,कि कुछ प्रबंधक से लेकर अधिकारी-कर्मचारी अपनी कमाई के चक्कर में किसानों के पेट पर लात मार रहे हैं।

और आगे बता दें,स्थिति यहीं तक सीमित नहीं है। किसानों का कहना है कि मंडी में हमाली का कार्य भी उन्हें स्वयं करना पड़ता है, जबकि यह व्यवस्था प्रबंधन की जिम्मेदारी होती है। इतना ही नहीं, मंडी परिसर में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं है, जिससे घंटों लाइन में खड़े किसानों की परेशानी और बढ़ जाती है।

बहरहाल, शासन-प्रशासन के नियम-कायदे अपनी जगह हैं, लेकिन धरमजयगढ़ मुख्यालय धान मंडी केंद्र के प्रबंधक एवं अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के रवैये को लेकर भी किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सवाल यह नहीं कि नियम क्या कहते हैं, सवाल यह है कि नियमों का पालन ज़मीनी स्तर पर क्यों नहीं हो रहा।

वहीं सबसे बड़ा प्रश्न यही उठता है कि जब मुख्यालय धान मंडी केंद्र की यह स्थिति है, तो दूरदराज़ के अन्य धान खरीदी केंद्रों का हाल कैसा होगा? क्या वहां भी किसान इसी तरह अव्यवस्था और मनमानी के बोझ तले दबे हैं? यह सवाल अब केवल धरमजयगढ़ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे तंत्र की कार्यशैली पर एक गंभीर चिन्ह लगाता है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article स्वर्गीय ओम प्रकाश राठिया अमर रहे नारे के साथ भाजपा कार्यकर्त्ताओ नें दी श्रद्धांजलि!धरमजयगढ़ विधानसभा भाजपा के लिए बताया अपूरणीय क्षति– भरत लाल साहू
Next Article धर्मजयगढ़ में सर्व हिंदू समाज काआक्रोष बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन,प्रधानमंत्री से कार्यवाही की -की गई मांग, को लेकर सौपा ज्ञापन!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

722730
धरमजयगढ़ वन मंडल में तस्करों का बोलबाला!
Latest News 8 October 2026
722753
धरमजयगढ़ में आए दिनों हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल पुलिस विभाग के ऊपर उठ रहे सवाल आखिर कहां शो रही पुलिस! त्योहारों के सीजन में पुलिसिया गस्त को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश!
Latest News 8 October 2026
722753
धरमजयगढ़ में आए दिनों हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल पुलिस विभाग के ऊपर उठ रहे सवाल आखिर कहां शो रही पुलिस! त्योहारों के सीजन में पुलिसिया गस्त को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश!
Latest News 8 October 2026
722594
धरमजयगढ़ वन मंडल में तस्करों का बोलबाला!
Latest News 8 October 2026
कटाईपाली डी में हुआ भव्य आंगन मिलन कार्यक्रम, नन्हे कदमों की मुस्कान के बीच सेवा और अपनत्व का दिखा संगम
Latest News 6 October 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत तराईमार आंगनबाड़ी में आंगन मिलन कार्यक्रम सम्पन्न
Latest News 5 October 2026
ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मां बंजारी देवी मंदिर का जीर्णोद्धार 10 अक्टूबर तक कराने की मांग
Latest News 5 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?