By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न!
Latest News

धरमजयगढ़ मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न!

Vivek Pandey
Last updated: 29 March 2026 16:53
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
177625


धरमजयगढ़ न्यूज़ — धरमजयगढ़ मंडल भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू की अध्यक्षता में 28 और 29 मार्च को जेलपारा स्थित राठिया समाज के भवन पर रखा गया. सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत स्थानीय उत्पाद देकर किया गया तत्पश्चात भाजपा का ध्वज फहराया गया. वही सत्र की शुरुआत 4:00 बजे से प्रारम्भ हुई प्रथम सत्र उद्घाटन में अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान शामिल हुए.वही वक्ता के रूप में उपाध्यक्ष नरेश पंडा रहे.

177644

भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम,राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई. प्रशिक्षण वर्ग की उप देवता इतिहास और विकास संबंधित जानकारी दी गई. वक्ता नरेश पंडा के द्वारा भाजपा के इतिहास और विकास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहां भाजपा पार्टी एक परिवार है और कार्यकर्ता इस परिवार के सदस्य हैं. इसलिए आवश्यक है कि बड़े परिवार में रहने सोने खाने सहित दिनचर्या में अनुशासन का पालन करते हुए अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें.

178493

दो सीटों से पूर्ण बहुमत का यह सफर कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या का स्वर्णिम इतिहास समेटे हुए हैं. द्वितीय सत्र मैं अतिथि टीकाराम पटेल रहे तो वक्त के रूप में जिला भाजपा के अध्यक्ष अरुंधर दीवान रहे. वैचारिक अधिष्ठान के तहत जिला भाजपा के अध्यक्ष अरुंधर दीवान ने अपने विचार रखें जिसे कार्य कर्ताओं ने मनोयोग से सुना. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री दीवान ने कहा वैचारिक अधिष्ठान एक महत्वपूर्ण अवधारणा है

178467

जो किसी व्यक्ति या समूह के विचारों मूल्य और विश्वासों को संदर्भित करती है. यह अधिष्ठान उनके व्यवहार निर्णय और कार्यों को प्रभावित करता है. वैचारिक अधिष्ठान की विस्तार से व्याख्या करने हेतु इसमें जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझाते हुए कहा सबसे पहले हमें अपना यह दूसरों का विचार प्रभावित करता है.

वैचारिक अधिष्ठान में व्यक्ति के विचार और विचारधारा शामिल होते हैं यह उनके दृष्टिकोण मूल्य और विश्वासों को दर्शाता है.इसके बाद मूल्य का प्रभाव सबसे अधिक होता है. वैचारिक अधिष्ठान का आधार विश्वास है.यह उनके जीवन के उद्देश्य और अर्थ को दर्शाता है इसके बाद संस्कृति का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है

177633

वैचारिक अधिष्ठान में व्यक्ति का अनुभव और ज्ञान शामिल होते हैं यह उनके दृष्टिकोण और निर्णय को प्रभावित करता है विभिन्न पहलू राजनीतिक अधिष्ठान धार्मिक अधिष्ठान सामाजिक अधिष्ठान आर्थिक अधिष्ठान पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्व के संबंध में बताया गया.

178484

वहीं तृतीय सत्र के अतिथि शशी पटेल रहे. तो वही वक्ता के रूप में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने बूथ प्रबंधन से जुड़े बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि बुथ स्तरीय कार्यक्रम के जरिए कैसे लोगों तक आसानी से पहुंचा जाया जा सकता है.

178470

चौथे सत्र मे वक्ता के रूप मे गुरुपाल भल्ला द्वारा कार्य विस्तार के विषय में जानकारी दी गई.तो पंचम सत्र के दौरान वक्ता पवन शर्मा के द्वारा एआई, सोशल मीडिया, मन की बात, सरल ऐप विषय को लेकर बताया गया.

178481

छठे सत्र के वक्ता विवेक रंजन सिंह द्वारा कार्य पद्धति को लेकर तो सप्तम सत्र में वक्ता सुनील थवाइत के द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति विरासत और धरोहर के साथ अंतिम सत्र के वक्ता अनुपम पाल के द्वारा सरकार की उपलब्धियां को जन- जन तक पहुंचाने और अंतिम व्यक्ति तक उसे लाभ पहुंचाने अब उसे जोड़ने के विषय में बताया गया!

178478

प्रशिक्षण के अंतिम सत्र के समापन पर वर्ग के संयोजक जगदीश सरकार ने सभी का आभार व्यक्त किया!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ में कोई कुछ भी कर ले, स्थानीय प्रशासन फ्लाईएश वाहनों पर नहीं करेंगे कार्यवाही?
Next Article धरमजयगढ़ में महिला शक्ति का उत्सव: जागरूकता, सहभागिता और सशक्तिकरण का प्रेरक संगम
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026
सांसद के पहल से सरिया नदी में दो बड़े पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?