By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: करोड़ों लाखों के कोयले के हेर फेर की उच्च स्तरीय जाँच हो – उस्मान बेग
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > करोड़ों लाखों के कोयले के हेर फेर की उच्च स्तरीय जाँच हो – उस्मान बेग
Latest News

करोड़ों लाखों के कोयले के हेर फेर की उच्च स्तरीय जाँच हो – उस्मान बेग

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:09
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
1001238801
SHARE
1001238801

क्या SECL प्रबंधन बिजारी कर रहा करोड़ो के काले हीरे की चोरी ?

गाड़ियों के जीपीएस बंद कर सैकड़ो ट्रिप कोयले का अफ़रातफ़री वही शून्य उत्पादन दिखा रात में डम्प हो रहा कोयला

खनिज संपदा की लूट बर्दाश्त नहीं- उस्मान बेग

1001238780

■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■

घरघोड़ा क्षेत्र की माटी से निकलने वाले काले हीरे की लूट खसोट के लिए यूँ कई पैंतरे समय बेसमय सामने आते रहे हैं पर जब काले हीरे के पहरेदार ही सुनियोजित लूट में लग जाएं तो स्थिति क्या होगी ..ऐसी ही कोयले की सुनियोजित हेरा फेरी के मामले में युवा नेता नगर पंचायत घरघोड़ा के उपाध्यक्ष उस्मान बेग ने एसडीएम घरघोड़ा को इस मामले में संज्ञान लेकर आवाज बुलंद करते हुए उच्च स्तरीय टीम से जाँच करवाकर दोषी अधिकारियों पर एफ़आईआर दर्ज कर कड़ी त्वरित कार्यवाही की मांग की है ।

1001238792


दरअसल पूरा मामला घरघोड़ा के बिजारी कोल माइंस से सामने आया है जहां माइनिंग कर्मचारियों ने बिजारी कोल प्रबन्धन पर सुनियोजित तरीके से सैकड़ो ट्रिप कोयले की हेरा फेरी का आरोप लगाते हुए लिखित में शिकायत की है, बड़ी लापरवाही व हेरफेर के साथ मामले की गम्भीरता को देखते हुए युवा नेता उस्मान बेग ने इस मामले में उच्च अधिकारियों के दखल की माँग की है

1001238786

पहरेदार ही डाल रहे डाका,खनिज की लूट नाकाबिले-बर्दाश्त-उस्मान बेग

सैकड़ो की संख्या में समर्थकों के साथ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंच कर आवाज बुलंद करने वाले युवा नेता उस्मान बेग से जब इस बाबत बात की गई तो उन्होंने बताया कि लम्बे समय से काले हीरे कहे जाने खनिज कोयले की लूट कर अपनी और अपने हितैषियों की जेबे भरने का काम SECL प्रबंधन करता रहा है इस बार इनकी लूट खसोट पर SECL के कर्मचारियों द्वारा लिखित में पोल खोलने वाली शिकायत के बाद स्पष्ट हो गया है

1001238789

कि किस कदर रात के अंधेरे में सैकड़ो टन कोयले की शून्य उत्पादन दिखाकर हेरा फेरी की जा रही है,गाड़ियों के जीपीएस बंद किये जा रहे हैं ,और ये सब इसलिए की काले हीरे की लूट कर अपनी जेबें प्रबंधन के लोग भर सके । इससे शासन को करोड़ो की क्षति हो रही वहीँ बेशकीमती खनिज को लूट कर प्रबंधन के लोग कुबेर बनने की राह पर हैं । खनिज की ये लूट नाकाबिल-ए-बर्दाश्त है और यदि हमारे ज्ञापन पर त्वरित कार्यवाही नही हुई तो खनिज के लूटेरो के विरुद्ध ऐसा आंदोलन खड़ा होगा जो बरसो बरस भुलाये नही भूलेगा ये हमारा वायदा है आपसे ।

1001238798

कौन दे रहा काले हीरे की लूट को प्रश्रय,कितनो के हाथ काले SECL प्रबंधन के जिम्मेदारों की मिलीभगत और संलिप्तता से काले हीरे की चल रही इस सुनियोजित लूट को आखिर किसका प्रश्रय मिला हुआ है जो खुलेआम गाड़ियों के जीपीएस बन्द कर ,शून्य उत्पादन दिखाकर सैकड़ो टन कोयले की अफरा तफरी कर दी जा रही और माइनिंग कर्मचारियों के सामने इस कदर लूट खसोट को अंजाम दिया जा रहा कि कर्मचारियों को लिखित में प्रबंधन पर आरोप लगाना पड़ रहा । कर्मचारियों द्वारा लिखित में कोयले की हेरा फेरी का आरोप इंगित करने पर्याप्त है कि करोड़ो के कोयले की सुनियोजित लूट SECL बिजारी में चल रही पर यहां यह भी यक्ष प्रश्न है कि किसके प्रश्रय तले बिना डर के बेरोकटोक इतने बड़े कोल-लूट को खुलेआम अंजाम दिया जा रहा । अब देखने वाली बात होगी कि कर्मचारियों द्वारा आरोप तथैव युवा नेता उस्मान बेग के दखल और चेतावनी के बाद SECL प्रबंधन बिजारी पर किस तरह की जांच कार्यवाही होती है या प्रशासनिक नजरअंदाजी से किसी बड़े संघर्ष की शुरुआत होती है

1001238783


Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1001238703 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात
Next Article अधिकारी काम की गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धर्मजयगढ़ के उर्सु लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ भव्य वार्षिक उत्सव उड़ान सपनो की, हुआ आयोजन
Latest News 18 January 2026
कौवाडाही में विकास के दावों की पोल खुली, पहाड़ी कोरवा आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित!
Latest News 18 January 2026
धान खरीदी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के निर्देश पर 2 पटवारी निलंबित, केंद्र प्रभारी के खिलाफ FIR के निर्देश
Latest News 17 January 2026
धरमजयगढ़ पतरापारा निवासी आकाश पांडे का दुखद निधन!
Latest News 17 January 2026
धरमजयगढ़ क्षेत्र का गौरव प्राप्त पी. एम.श्री आत्मानंद विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया,अनिल सरकार की उपस्थिति में हुआ संपन्न!
Latest News 17 January 2026
धरमजयगढ़ के पीडीएस राशन दुकानों में क्या है शॉर्टेज का खेल आखिर प्रशासन के हाथ पांव क्यों फूलते हैं कार्रवाई करने से देखे एक छोटी सी ख़ास रिपोर्ट!
Latest News 16 January 2026
भाजपा मंडल कापू की परिचयात्मक बैठक संपन्न, संगठनात्मक मजबूती व आगामी कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा!
Latest News 16 January 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?