By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या बोले अन्ना हजारे,बोले- यह उनके कर्मों का फल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या बोले अन्ना हजारे,बोले- यह उनके कर्मों का फल
Latest News

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर क्या बोले अन्ना हजारे,बोले- यह उनके कर्मों का फल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:58
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
1000965333

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया है। केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी में काफी आक्रोश है। आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और पूरी दिल्ली को सुरक्षा के मद्देनजर एक छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इसी बीच केजरीवाल के कुछ पुराने साथियों ने प्रतिक्रिया दी है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए अन्ना हजारे ने कहा, “मैं बहुत दुखी हूं कि अरविंद केजरीवाल जो कभी मेरे साथ काम करते थे, उन्होंने शराब के खिलाफ अपनी आवाज उठाई थी। अब वह खुद शराब नीतियां बना रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी उनके कर्मों के कारण ही हुई है।”अन्ना हजारे ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को इस तरह की नीति लागू नहीं करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, “मैंने बोला था कि हमारा काम शराब नीति बनाना नहीं है। एक छोटा बच्चा भी यह जानता है कि शराब बुरी चीज है। लेकिन उन्होंने नीति बनाई। उन्हें लगा कि वह इससे ज्यादा पैसे कमा लेंगे, इस वजह से उन्होंने इस नीति को लागू किया। मैं इस पर दुखी ता, मैंने उन्हें दो बार चिट्ठी भी लिखी।”

अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी थी जंग

गौरतलब है कि साल 2011 में अन्ना हजारे ने भ्रष्टचार के खिलाफ जंग छेड़ी थी और केजरीवाल इस जंग में उनके साथ डट कर खड़े रहे। अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर लोकपाल विधेयक को लागू करने की मांग करते हुए इंडिया अगेंस्ट करप्शन ग्रुप (IAC) का गठन भी किया था। इस मांग को लेकर वह राम लीला मैदान में भूख हड़ताल पर बैठे थे। उस वक्त यह आंदोलन 28 अगस्त तक चला। उस समय अरविंद केजरीवाल के साथ किरण बेदी, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया ने भी अन्ना हजारे के साथ इस आंदोलन में शामिल थे लेकिन अन्ना हजारे के बाद केजरीवाल आंदोलन का मुख्य चेहरा बनकर उभरे। इसके बाद केजरीवाल ने अपनी पार्टी का गठन किया और 24 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी बनाई गई।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1000964812 351 सागौन के पेड़ों की तस्करी, चार्जशीट में नाम आने के बाद भी एसडीओ पर नहीं हुई कार्रवाई…
Next Article 1000966735 निर्वाचन को बेहतर रुप से संपन्न कराने दायित्वों का करें जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ के नवपदस्थ एसडीएम भरत कौशिक से प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
Latest News 21 July 2026
प्रभावित किसानों ने SECL के सर्वे पर रोक लगाने की मांग, मुख्यमंत्री से चर्चा तक कोई गतिविधि नहीं करने का किया आग्रह!
Latest News 21 July 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले नगर पंचायत धरमजयगढ़ के प्रतिनिधि, विभिन्न जनहित मुद्दों से कराया अवगत!
Latest News 19 July 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं
Latest News 17 July 2026
जमारगीडी हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण, जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के प्रति किया प्रेरित!
Latest News 16 July 2026
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कापू में छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।
Latest News 15 July 2026
भारतमाला के निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, रायगढ़ के 4 युवक गंभीर मामला बिलासपुर उरगा मार्ग का!
Latest News 15 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?