By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जिले के सातों ब्लॉक में चल रहा अभियान, महिलाएं कर रही जागरूक, शत् प्रतिशत घरों में पहुंचने का लक्ष्य
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जिले के सातों ब्लॉक में चल रहा अभियान, महिलाएं कर रही जागरूक, शत् प्रतिशत घरों में पहुंचने का लक्ष्य
Latest News

जिले के सातों ब्लॉक में चल रहा अभियान, महिलाएं कर रही जागरूक, शत् प्रतिशत घरों में पहुंचने का लक्ष्य

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:59
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
1001037651
SHARE
1001037651

7 मई को मतदान का नेवता पहुंच रहा

उद्योगों में बनाए इंडस्ट्रियल कैप्टन, मतदान के लिए करेंगे प्रेरित

रायगढ़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले में वृहद स्तर पर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। जिले के मतदाताओं को लोक सभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत आगामी 7 मई को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन का ‘नेवता तुहर द्वार’ के तहत जिले के सभी सातों विकासखण्ड की ग्रामीण महिलाए तख्ती, स्लेट में लिखें स्लोगन के साथ लोगों के घर घर पहुंच कर 7 मई को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत मतदान करने नेवता लेकर पहुंच रही है। साथ ही उन्हें अपने अमूल्य वोट का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। महिलाएं आगामी दिनों में जिले के सभी घरों में नेवता लेकर पहुंचने और प्रोत्साहित करने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है।

1001037650


उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में मतदाताओं को जागरुक करने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके है। जिसके अंतर्गत गत दिवस कलेक्टर श्री गोयल ने तमनार के बिरहोर बस्ती स्वयं नेवता लेकर पहुंचे थे, इसी तरह नगरीय निकाय के पार्क, कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थलों में भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शपथ, रंगोली, रैली जैसे विभिन्न कार्यक्रम का लगातार आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी वर्ग के लोग स्वस्र्फूत भाग लेकर अपने मत का उपयोग करने की शपथ ले रहे है।

1001037656

कलेक्टर श्री गोयल के निर्देश पर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम अंतर्गत जिला प्रशासन के अधिकारी एमएसपी उद्योग पहुंचे एवं उद्योग कर्मियों को रैली के माध्यम से मतदान के लिए जागरुक किया। यहां इंडस्ट्रियल कैप्टन बनाए गए हैं। जिन्हे उद्योगकर्मियों को मतदान के लिए प्रेरित करने का जिम्मा दिया गया। इस दौरान उद्योग कर्मियों को 7 मई को होने वाले मतदान दिवस पर शत प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ दिलाई गई। एमएसपी के अधिकारी ने कहा कि कर्मियो को मतदान दिवस पर क्रमिक अवकाश प्रदान किया जाएगा, ताकि कोई भी अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रायगढ़ श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, मास्टर ट्रेनर श्री विकास रंजन सिन्हा उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धर्म की नगरी धर्मजयगढ़ हुई राम मय ,मंदिरों मैं पूजा पाठ के साथ भंडारा ,और संध्या युवाओं की बाईक रैली रही आकर्षण का केंद्र महिलाए,और बालिकाएं पद यात्रा मैं हुई सामिल
Next Article महादेव एप से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, लोगों को रूपए का लालच देकर उनके नाम से खोलते थे फर्जी सीम और बैंक पासबुक, फिर करोड़ों का लेनदेन…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

छाल रेंज में भ्रष्टाचार के आरोप हरे-भरे वनों की कटाई से लेकर चहेते ठेकेदारों को काम देने तक के आरोप, विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल!
Latest News 20 June 2026
स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल ज़ी के जयंती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि!
Latest News 20 June 2026
रायगढ़ सी.एस. ई.बी. भण्डार मे कबाड़ घोटाला गेट पास से ज्यादा स्क्रैप कराया लोड!
Latest News 19 June 2026
SBI PO Notification 2026 Out : SBI PO के 1500 पदों पर भर्ती, 8 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए डिटेल्स ?
Latest News 19 June 2026
21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*
Latest News 17 June 2026
पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Latest News 16 June 2026
प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?