By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: महिला उत्पीड़न एवं अनैतिक व्यापार के रोकथाम हेतु कार्यशाला का आयोजन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > महिला उत्पीड़न एवं अनैतिक व्यापार के रोकथाम हेतु कार्यशाला का आयोजन
Latest News

महिला उत्पीड़न एवं अनैतिक व्यापार के रोकथाम हेतु कार्यशाला का आयोजन

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:07
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
Screenshot 2024 02 01 20 02 31 78 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7


धरमजयगढ़। 31 जनवरी को महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय धरमजयगढ़ में जिला स्तरीय महिला उत्पीड़न निवारण तथा अनैतिक व्यापार की रोकथाम हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें चेताली राय जिला महिला संरक्षण अधिकारी ने मानव तस्करी के बारे में बताते हुए कहा कि अच्छे काम के बदले अच्छी रकम मिलने का प्रलोभन देकर मासूम बालक बालिकाओं को दूसरे राज्यों में लेकर छोड़ आते हैं। जिसके एवज में पहुंचाने वाले को मोटी रकम मिल जाती है। लेकिन उसके बाद मासूम बालक बालिकाओं को वहां नरकीय जीवन जीना पड़ता है। वहीं यौन उत्पीडन का शिकार भी हो जाती हैं। यहां तक कि परिजनों से संपर्क तक नहीं करने दिया जाता। परिजनों के शिकायत के बाद फिर उन बच्चियों को खोजने में बड़ी परेशानी होती है। इस अनैतिक व्यापार को रोकने के लिए परिवार, समाज के साथ साथ हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष गोकुल नारायण ने संबोधित करते हुए कहा कि मानव तस्करी समाज के लिए कलंक है। वहीं वर्तमान समय में लव जिहाद के मामले भी सामने आ रहे हैं। जिससे नाबालिक लड़की इनके चंगुल में फंसकर प्रताड़ित होती हैं। उपाध्यक्ष प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा टीकाराम पटेल ने मानव तस्करी के बारे में क्षेत्र से संबंधित मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जो लोग ऐसे काम करते हैं उनका रहन सहन बड़ा ही टीप टॉप रहता है। जिसे देखकर गरीब तबके के लोग उनके सिंकजे में फंस जाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को महिला उत्पीड़न निवारण तथा अनैतिक व्यापार की रोकथाम ,घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 ,सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड लाइन, महिला हेल्प लाइन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी मानव तस्करी से संबंधित वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए आपसी समन्वय के साथ रोकथाम करने की बात कही।

Screenshot 2024 02 01 20 02 41 25 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, भाजपा विस्तारक नरेंद्र साहू, महामंत्री द्वय अनिल पांडेय , शिशुपाल गुप्ता , पार्षद विजय यादव, पूर्व सांसद भरतलाल साहू, जनपद सदस्य द्वय गणेश राठिया, घनश्याम सिदार, परियोजना अधिकारी पूनम मित्तल, महिला पर्यवेक्षक , सखी वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर, चाइल्ड लाइन से काउंसलर , पुलिस विभाग, डालसा से पीएलवी एवं पत्रकारगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अनेक महिलाएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article Screenshot 2024 02 01 11 44 01 15 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 किसान हितैषी भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार,भाजपा जो कहती है वह करती है– टीकाराम पटेल
Next Article सीएम विष्णु देव साय आज 02 फरवरी को रायगढ़ और तुरंगा में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?