By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: छात्राओं की शिक्षा को गति देने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की पहलसराईटोला और मुड़ागांव की 29 छात्राओं को साइकिल वितरित
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > छात्राओं की शिक्षा को गति देने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की पहलसराईटोला और मुड़ागांव की 29 छात्राओं को साइकिल वितरित
Latest News

छात्राओं की शिक्षा को गति देने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन की पहलसराईटोला और मुड़ागांव की 29 छात्राओं को साइकिल वितरित

Vivek Pandey
Last updated: 14 October 2025 17:14
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1003397451

तमनार, रायगढ़ | 13 अक्तूबर 2025 अदाणी फाउंडेशन, तमनार द्वारा शिक्षा को प्रोत्साहित करने और छात्राओं की शैक्षणिक यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई। तमनार ब्लॉक के स्वामी आत्मानंद विद्यालय, कुंजेमुरा में अध्ययनरत ग्राम पंचायत सराईटोला और मुड़ागांव की 29 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।

ये छात्राएं प्रतिदिन अपने गांव से विद्यालय तक लगभग 4 से 5 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करती थीं। इस दौरान उन्हें तेज धूप, बारिश, कीचड़ और जंगली रास्तों जैसी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। समय पर विद्यालय पहुंचना चुनौतीपूर्ण होता था, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती थी। अब साइकिल मिलने से ये छात्राएं प्रतिदिन समय पर विद्यालय पहुंच पाएंगी और पढ़ाई के लिए अधिक समय भी निकाल सकेंगी।

1003397442

छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अदाणी फाउंडेशन तमनार ने सराईटोला की 12 और मुड़ागांव की 17 छात्राओं को साइकिल प्रदान की। यह पहल उनकी शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने और दैनिक चुनौतियों को कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन 24 सितम्बर, बुधवार को अदाणी फाउंडेशन तमनार के ढोलनारा कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सराईटोला के उपसरपंच श्री तुलाराम राठिया, श्री मोहित यादव, श्री जनेराम सार्थी, श्री रूपकिशोर राठिया, श्री गोविंद राठिया, श्रीमती काजमोती यादव, श्रीमती सुमित्रा चौहान, श्री कृष्णा राठिया, श्री कोमल चौहान एवं श्री दिनेश यादव उपस्थित रहे।

स्थानीय समुदाय ने इस पहल की सराहना की और इसे छात्राओं के लिए एक प्रेरणादायक सहयोग बताया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार वसूली की कार्रवाई के निर्देश
Next Article मुशाफिर पंजी में दर्ज होने लगा रिकॉर्ड, सीएम साय के निर्देश का हुआ त्वरित अमल,
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

छाल रेंज में भ्रष्टाचार के आरोप हरे-भरे वनों की कटाई से लेकर चहेते ठेकेदारों को काम देने तक के आरोप, विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल!
Latest News 20 June 2026
स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल ज़ी के जयंती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि!
Latest News 20 June 2026
रायगढ़ सी.एस. ई.बी. भण्डार मे कबाड़ घोटाला गेट पास से ज्यादा स्क्रैप कराया लोड!
Latest News 19 June 2026
SBI PO Notification 2026 Out : SBI PO के 1500 पदों पर भर्ती, 8 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए डिटेल्स ?
Latest News 19 June 2026
21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*
Latest News 17 June 2026
पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Latest News 16 June 2026
प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?