By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading:  अंबिकापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही न्यू ईयर पार्टी के लिए हरियाणा से आई थी 40 लाख की शराब, खपाने से पहले टीम ने तस्कर के प्लान पर फेरा पानी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News >  अंबिकापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही न्यू ईयर पार्टी के लिए हरियाणा से आई थी 40 लाख की शराब, खपाने से पहले टीम ने तस्कर के प्लान पर फेरा पानी
Latest News

 अंबिकापुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही न्यू ईयर पार्टी के लिए हरियाणा से आई थी 40 लाख की शराब, खपाने से पहले टीम ने तस्कर के प्लान पर फेरा पानी

Vivek Pandey
Last updated: 31 December 2025 18:09
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
1003740180

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ में न्यू ईयर पार्टी में खपाने के लिए बड़ी मात्रा में हरियाणा से शराब आई थी. जश्न की शाम में ये शराब पहुंचने से पहले ही आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की है. अंग्रेजी शराब ब्लैक डॉग की 300 पेटी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है. पूरा मामला अंबिकापुर शहर से लगे कांतिप्रकाशपुर का है.जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर की न्यू ईयर पार्टियां में लोगों को परोसे जाने के लिए आरोपी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब को सड़क मार्ग से लाया गया था. इसे एक किराए के मकान में छिपा कर रखा गया था. सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन समेत 300 पेटी ब्लैक डॉट ब्रांड की शराब को जब्त किया. आरोपी मौरभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह पूर्व में अंग्रेजी शराब खपाने के मामले में भी जेल जा चुका है.

40 लाख की हरियाणा निर्मित शराब बरामद

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि नए वर्ष के अवसर पर अवैध मदिरा के तस्करी की पूरी संभावना के मद्देनजर क्षेत्र में अपने मुखबिर लगा रखा था कि कहीं भी बड़ा खेप उतरने की सूचना मिलती है तो उन्हें तत्काल सूचित करें. मुखबिर से सूचना मिली कि दरिमा मेन रोड पर मानिक प्रकाशपुर के पास दीपक ट्रांसपोर्ट का मालिक सौरभ सिंह भारी मात्रा में हरियाणा राज्य का माल उतारा हुआ है. आज सभी जगह सप्लाई करेगा. सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने सुबह-सुबह ही सौरभ सिंह को उसके घर से उठाकर उसके किराए के गोदाम में ले जाकर तलाशी ली. टीम को गोदाम से 300 पेटी हरियाणा राज्य की ब्लैक डॉट व्हिस्की बरामद की गई. 300 पेटियों में 14400 नग ब्लैक डॉट व्हिस्की का पाव था जिसमें 2590 लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की भरी हुई थी. उक्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 40 लाख रुपए है.

अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि पहले भी आरोपी सौरभ सिंह के दीपक ट्रांसपोर्ट गोदाम से उसके मैनेजर बाल भगवान पांडे को 165 पेटी पंजाब राज्य की विदेशी मदिरा बरामद कर जेल डाला गया था. इसलिए मुखबिर की सूचना विश्वसनीय लगी और सफलता भी हाथ लगी. यह सरगुजा संभाग की आबकारी विभाग की अब तक की विदेशी मदिरा पर सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है, जो आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम द्वारा की गई है.

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article छत्तीसगढ़ में 20 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, जल्द जारी हो सकता है आदेश!रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी भी शामिल!
Next Article धरमजयगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना बनी भ्रष्टाचार की बपौती!कागजों में महल,जमीन पर खंडहर ,
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

छाल रेंज में भ्रष्टाचार के आरोप हरे-भरे वनों की कटाई से लेकर चहेते ठेकेदारों को काम देने तक के आरोप, विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल!
Latest News 20 June 2026
स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल ज़ी के जयंती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि!
Latest News 20 June 2026
रायगढ़ सी.एस. ई.बी. भण्डार मे कबाड़ घोटाला गेट पास से ज्यादा स्क्रैप कराया लोड!
Latest News 19 June 2026
SBI PO Notification 2026 Out : SBI PO के 1500 पदों पर भर्ती, 8 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए डिटेल्स ?
Latest News 19 June 2026
21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*
Latest News 17 June 2026
पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Latest News 16 June 2026
प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?