By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धर्मजयगढ़ में पुनः शुरू होगा सरस्वती शिशु मंदिर, प्रवेश प्रक्रिया जल्द होंगी शुरू!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धर्मजयगढ़ में पुनः शुरू होगा सरस्वती शिशु मंदिर, प्रवेश प्रक्रिया जल्द होंगी शुरू!
Latest News

धर्मजयगढ़ में पुनः शुरू होगा सरस्वती शिशु मंदिर, प्रवेश प्रक्रिया जल्द होंगी शुरू!

Vivek Pandey
Last updated: 22 May 2026 15:56
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
IMG 20260522 WA0173

धर्मजयगढ़ में पुनः शुरू होगा सरस्वती शिशु मंदिर, प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू
धर्मजयगढ़। क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था सरस्वती शिशु मंदिर, धर्मजयगढ़ एक बार फिर से नए उत्साह और संकल्प के साथ पुनः प्रारंभ होने जा रही है। लंबे समय से देखरेख के अभाव में बंद पड़े इस विद्यालय को पुनर्जीवित करने की पहल स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों एवं समाजसेवियों के सहयोग से की जा रही है।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि यह विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक रहा है। अब पुनः इसे क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संचालित किया जाएगा।
विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, योग, खेलकूद, प्रार्थना एवं चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संस्था का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सांस्कृतिक विकास के माध्यम से एक सशक्त और संस्कारित समाज का निर्माण करना है।
प्रबंधन समिति ने अभिभावकों, ग्रामवासियों, पूर्व छात्रों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से विद्यालय के संचालन में सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी की अपील की है। विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया भी जल्द प्रारंभ की जाएगी।
विद्यालय का मुख्य संकल्प “श्रेष्ठ शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण” बताया गया है। संस्था से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि समाज के सहयोग से इस गौरवशाली विद्यालय को फिर से क्षेत्र की पहचान बनाया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का सख्त अल्टीमेटमआम जनता के हक का डीजल इंडस्ट्रीज को दिया तो होगी सीधी कार्रवाई!
Next Article CG News : कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, कई शो-रूम कराए गए खाली!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

भारतमाला के निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, रायगढ़ के 4 युवक गंभीर मामला बिलासपुर उरगा मार्ग का!
Latest News 15 July 2026
धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर!
Latest News 14 July 2026
धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर!
Latest News 14 July 2026
धरमजयगढ़ स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिलें
Latest News 14 July 2026
धरमजयगढ़ में भाजपा मंडल की मासिक बैठक 14 जुलाई को, संगठनात्मक गतिविधियों पर होगी चर्चा!
Latest News 12 July 2026
धरमजयगढ़ में भाजपा मंडल की मासिक बैठक 14 जुलाई को, संगठनात्मक गतिविधियों पर होगी चर्चा!
Latest News 12 July 2026
धरमजयगढ़ के उप अभियंता धरमलाल सिदार का लैलूंगा स्थानांतरण, वही दीपक अग्रवाल को मिली धरमजयगढ़ जिम्मेदारी!
Latest News 11 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?