By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Latest News

पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!

Vivek Pandey
Last updated: 16 June 2026 18:09
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
252007


नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य अभिभावक गढ़ भी रहे मौजूद
धरमजयगढ़। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, धरमजयगढ़ में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, पालक एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

252004


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का आधार है। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

251998 1


विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, पालकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए नए शैक्षणिक सत्र को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Next Article 21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

ढाबा संचालक से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप रक्षक ही बने भक्षक, पानी पिला पिला कर मारा गया पढ़े पूरी खबर!
Latest News 24 September 2026
पंजीयन के लिए भटक रहा पक्षकार, एसडीएम के पत्र के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पूरे मामले में अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की तैयारी!
Latest News 23 September 2026
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा सामूहिक सस्वर गायन!
Latest News 23 September 2026
त्योहारों के सीजन आते ही शुरू हुई चोरी की वारदात बीती रात अज्ञात चोरों ने राशन दुकान में घुस कर दिया वारदात को अंजाम!
Latest News 22 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज प्रदेश में ख्याति प्राप्त है धरमजयगढ़ का दशहरा उत्सव, भव्य पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा और रावण दहन रहेगा आकर्षण का केंद्र!
Latest News 19 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज!
Latest News 19 September 2026
लोक निर्माण विभाग में 1 अक्टूबर से GePNIC के जरिए होगी ई-निविदा प्रक्रिया!
Latest News 19 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?