By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: 21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > 21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*
Latest News

21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*

Vivek Pandey
Last updated: 17 June 2026 00:03
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
252277

परीक्षा की तैयारी को लेकर कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक

परीक्षा केंद्रों में सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश की मिलेगी अनुमति, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से मिलेगी विशेष बस सुविधा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा की सुचारू संचालन को लेकर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

252276


कलेक्टर ने परीक्षा से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं परीक्षा को लेकर मिले निदेशों को कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने परीक्षा प्रबंधन, सुरक्षा, परिवहन, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जिले के 8 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में 2682 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा पीडब्लूडी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजकर 20 मिनट तक समय निर्धारित है।
बैठक में परीक्षा के दौरान समय पालन को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षार्थियों को दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष परिवहन व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड और रायगढ़ रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए विशेष बस सुविधा उपलब्ध रहेगी। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, कूलर, पंखे, प्रकाश एवं बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

252275


कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दिन परिवहन व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रहे, ताकि दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जाएं, जिससे परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
कलेक्टर ने सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या अनधिकृत प्रवेश पर विशेष नजर रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि परीक्षा से एक दिन पहले 20 जून को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस मॉक ड्रिल में परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी नोडल अधिकारी, केंद्र प्रभारी और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके माध्यम से परीक्षा संचालन की संपूर्ण प्रक्रिया का परीक्षण किया जाएगा और संभावित चुनौतियों का पूर्व आकलन कर उनका समाधान किया जाएगा। बैठक में एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, नीट नोडल अधिकारी श्री पवन अग्रवाल, सभी केंद्रों के केंद्राध्यक्ष, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Latest News 16 June 2026
प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026
धरमजयगढ़–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास को मिलेगी नई गति!
Latest News 13 June 2026
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की अनूठी पहल!
Latest News 12 June 2026
पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और अनधिकृत बिक्री पर केंद्र सरकार सख्त, नई अधिसूचना जारी!
Latest News 12 June 2026
सरस्वती शिशु मंदिर को पुनः प्रारम्भ करने कवायद हुई तेज!
Latest News 11 June 2026
धरमजयगढ़ प्रवास पर पहुंचे सांसद राधेश्याम राठिया, ऑटो चालकों व कुलियों के बीच बिताया समय! मोदी जी के 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल पर हनुमान मंदिर पहुंच की पूजा अर्चना!
Latest News 10 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?