By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धर्मजयगढ़ को मिली 10.46 करोड़ रुपये की सौगात, खेल परिसर, गार्डन विस्तार और सीसी सड़क निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धर्मजयगढ़ को मिली 10.46 करोड़ रुपये की सौगात, खेल परिसर, गार्डन विस्तार और सीसी सड़क निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति!
Latest News

धर्मजयगढ़ को मिली 10.46 करोड़ रुपये की सौगात, खेल परिसर, गार्डन विस्तार और सीसी सड़क निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति!

Vivek Pandey
Last updated: 23 July 2026 01:04
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
315460

धर्मजयगढ़ को मिली 10.46 करोड़ रुपये की सौगात, खेल परिसर, मेहर गार्डन विस्तार और सीसी सड़क निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
धरमजयगढ़, रायगढ़। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने नगर पंचायत धरमजयगढ़ के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ 46 लाख 05 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में खेल, सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत अधोसंरचना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे।
स्वीकृत कार्यों में वार्ड क्रमांक 9 दीप नगर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए 2 करोड़ 87 लाख 43 हजार रुपये, वार्ड क्रमांक 10 में नरई टिकरा मे गार्डन के विस्तार एवं जीर्णोद्धार हेतु 1 करोड़ 95 लाख 74 हजार रुपये, तथा कन्या हाई स्कूल से पीपर पारा चौक तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ 62 लाख 88 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इस उपलब्धि पर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी, सांसद श्री राधेश्याम राठिया तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान के प्रति आभार व्यक्त किया है।
वही नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार ने कहा कि इन विकास कार्यों से धरमजयगढ़ के खेल, यातायात और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा नगर के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 15 वें वित्त आयोग के तालाब पुनर्जीवन में खेल ? नगर पंचायत की कार्यशैली पर उठे सवाल, स्वतंत्र तकनीकी जांच की मांग!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

15 वें वित्त आयोग के तालाब पुनर्जीवन में खेल ? नगर पंचायत की कार्यशैली पर उठे सवाल, स्वतंत्र तकनीकी जांच की मांग!
Latest News 22 July 2026
धरमजयगढ़ के नवपदस्थ एसडीएम भरत कौशिक से प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
Latest News 21 July 2026
प्रभावित किसानों ने SECL के सर्वे पर रोक लगाने की मांग, मुख्यमंत्री से चर्चा तक कोई गतिविधि नहीं करने का किया आग्रह!
Latest News 21 July 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले नगर पंचायत धरमजयगढ़ के प्रतिनिधि, विभिन्न जनहित मुद्दों से कराया अवगत!
Latest News 19 July 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं
Latest News 17 July 2026
जमारगीडी हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण, जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के प्रति किया प्रेरित!
Latest News 16 July 2026
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कापू में छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।
Latest News 15 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?