By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा रायगढ़ ने सौंपी जिम्मेदारियां, गुरु रविदास जयंती पर होंगे विविध आयोजन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा रायगढ़ ने सौंपी जिम्मेदारियां, गुरु रविदास जयंती पर होंगे विविध आयोजन
Latest News

समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा रायगढ़ ने सौंपी जिम्मेदारियां, गुरु रविदास जयंती पर होंगे विविध आयोजन

Vivek Pandey
Last updated: 29 July 2026 08:52
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
329813 1


रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले समरसता संकल्प अभियान के सफल संचालन हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों का दायित्व निर्धारण किया गया है। यह निर्णय भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान की सहमति से लिया गया है।
अभियान के संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल यादव ने बताया कि समाज में समरसता, सामाजिक सद्भाव और संत गुरु रविदास महाराज के विचारों के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से जिलेभर में कई चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी दायित्व सूची के अनुसार 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) को आयोजित होने वाले सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिला मंत्री श्रीमती गायत्री केशरवानी को दी गई है। वहीं 7 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक चलने वाले जिला स्तरीय कलश वंदन अभियान का दायित्व जिला मंत्री पवन शर्मा को सौंपा गया है।
इसी प्रकार 17 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक स्थानीय मंदिरों में आयोजित होने वाले समरसता कार्यक्रमों की जिम्मेदारी श्रीमती स्नेहलता सिदार को दी गई है। 29 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक संचालित संत संपर्क अभियान का दायित्व अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. वाई. के. शिंदे को सौंपा गया है। वहीं 26 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक चलने वाले छात्रावास संपर्क अभियान का दायित्व श्रीमती कमला राठिया निभाएंगी।
भाजपा संगठन ने सभी दायित्वधारी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर उन्हें सफलतापूर्वक संपन्न कराने का आह्वान किया है।
अभियान संयोजक गोकुल यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं के सक्रिय सहयोग से समरसता संकल्प अभियान जिलेभर में सामाजिक एकता, सद्भाव और संत गुरु रविदास महाराज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़: दुर्गापुर एसईसीएल कोल ब्लॉक के लिए 7 किलोमीटर नई रेल लाइन का कार्य शुरू, क्षेत्र में चर्चाएं तेज!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़: दुर्गापुर एसईसीएल कोल ब्लॉक के लिए 7 किलोमीटर नई रेल लाइन का कार्य शुरू, क्षेत्र में चर्चाएं तेज!
Latest News 28 July 2026
सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 दिनों के अंदर नहीं हुई कार्यवाही तो आंदोलन की दी चेतावनी!
Latest News 27 July 2026
अदाणी के लिए आसान नहीं पुरुँगा की खदान, ग्रामीणों की सफल रणनीति व एकजुटता ने ही पिछले होने वाली जनसुनवाई को करवाया है निरस्त!
Latest News 26 July 2026
धरमजयगढ़ में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की पर्यावरण जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक से दिया प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश!
Latest News 25 July 2026
दुर्गापुर शाहपुर SECL के प्रभावित किसान शाहपुर कालोनी कीर्तन ग्राउंड में करेंगे महा बैठक।
Latest News 25 July 2026
एकल अभियान भाग अंबिकापुर का बैठक संपन्न विदेशी षड़यंत्र कारीयों से सावधान.. श्याम जी गुप्त
Latest News 23 July 2026
धर्मजयगढ़ को मिली 10.46 करोड़ रुपये की सौगात स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, नेहरू उद्यान वाटिका विस्तार,सहित गौरव पथ निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति! जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार!
Latest News 23 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?