
छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ कापू— कापू थाना क्षेत्र के डगमना गांव में बीती रात जंगल के भीतर गाय काटे जाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों को जैसे ही जंगल में कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली, वे तत्काल मौके पर पहुंचे और चारों ओर से घेराबंदी कर दी। घटना रात्रि लगभग 10 से 11:00 बजे रात की बताई जा रही है.
ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद करीब 09लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि 02लोग मौके से भागने में सफल रहे, जबकि करीब 07 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया और पूछताछ के लिए कापू थाना ले जाया गया।
मामले को लेकर पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच तथा पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। फरार लोगों की पहचान और घटना में उनकी कथित भूमिका की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। घटना के संबंध में वास्तविक तथ्य और आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस की आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
