By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ मे संचालित लैलूंगा संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, प्राचार्य पर गंभीर आरोप; कक्षाओं का किया बहिष्कार!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ मे संचालित लैलूंगा संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, प्राचार्य पर गंभीर आरोप; कक्षाओं का किया बहिष्कार!
Latest News

धरमजयगढ़ मे संचालित लैलूंगा संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, प्राचार्य पर गंभीर आरोप; कक्षाओं का किया बहिष्कार!

Vivek Pandey
Last updated: 6 August 2026 14:13
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
349951

छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ धरमजयगढ़ — धरमजयगढ़ में संचालित लैलूंगा संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया। विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए प्राचार्य पर कई गंभीर आरोप लगाए और उन्हें तत्काल हटाने की मांग की।

मीडिया के सामने विद्यार्थियों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखते हुए आरोप लगाया कि विद्यालय में लंबे समय से अव्यवस्थाओं का दौर जारी है। छात्रों का कहना है कि प्राचार्य कई-कई दिनों तक विद्यालय से अनुपस्थित रहते हैं, जिससे शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित होते हैं।

विद्यार्थियों ने भोजन की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि भोजन में कई बार कीड़े और कांच के टुकड़े तक मिल चुके हैं। उनका कहना है कि कागजों और निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता अच्छी दिखाई जाती है, जबकि वास्तविकता में निम्न स्तर का भोजन परोसा जा रहा है। इसके अलावा कई आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी समय पर उपलब्ध नहीं कराई जातीं।

छात्र-छात्राओं का कहना है कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें कक्षाओं का बहिष्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। विद्यार्थियों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर प्राचार्य के खिलाफ उचित कार्रवाई करने तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग की है।

गौरतलब है कि संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार के सहयोग से संचालित किए जाते हैं। जिसके लिए पर्याप्त मात्रा में फंड उपलब्ध कराए जाते हैं. पर्याप्त फंड होने के बाद भी ऐसी व्यवस्थाओं का आरोप लगना जांच के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है. इन विद्यालयों का उद्देश्य दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, निःशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे शिक्षा, खेल, विज्ञान, तकनीक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article ज्वॉइन भाजयुमो अभियान: जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा, शशी पटेल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

ज्वॉइन भाजयुमो अभियान: जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा, शशी पटेल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Latest News 5 August 2026
डीएमएफ मद से रायगढ़ जिले का होगा विकास,15.85 करोड़ रुपये के कई विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति! धरमजयगढ़ विकासखंड के सिविल हॉस्पिटल के निर्माण व उन्नयन कार्यों के लिए मिली करोड़ों रुपए की स्वीकृति
Latest News 5 August 2026
जिला मलेरिया अधिकारी व पर्यवेक्षक ने विजयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों की समीक्षा!
Latest News 5 August 2026
सचिव के अभाव में ठप पड़े ग्राम पंचायत मिरिगुड़ा के कार्य, ग्रामीण परेशान; सरपंच ने किया जिला पंचायत सीईओ के आदेश की अवहेलना!
Latest News 4 August 2026
पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
Latest News 30 July 2026
समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा रायगढ़ ने सौंपी जिम्मेदारियां, गुरु रविदास जयंती पर होंगे विविध आयोजन
Latest News 29 July 2026
धरमजयगढ़: दुर्गापुर एसईसीएल कोल ब्लॉक के लिए 7 किलोमीटर नई रेल लाइन का कार्य शुरू, क्षेत्र में चर्चाएं तेज!
Latest News 28 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?