
छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ धरमजयगढ़/रायगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा संगठन विस्तार और युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ज्वॉइन भाजयुमो” अभियान के लिए जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। इस क्रम में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष शशी पटेल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
शशी पटेल लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और युवा कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पहचान है। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।
राजनीतिक हलकों में शशी पटेल को प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के करीबी नेताओं में भी माना जाता है। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के प्रयासों को देखते हुए यह जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
भाजयुमो पदाधिकारियों का कहना है कि “ज्वॉइन भाजयुमो” अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। नई नियुक्तियों से अभियान को गति मिलने के साथ-साथ जिले में संगठनात्मक गतिविधियां और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यकर्ताओं ने शशी पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं तथा विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में अभियान को व्यापक सफलता मिलेगी।
