By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के कार्यालय और गोदाम निर्माण का भूमि पूजन, सांसद राधेश्याम राठिया ने रखी विकास की नींव!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के कार्यालय और गोदाम निर्माण का भूमि पूजन, सांसद राधेश्याम राठिया ने रखी विकास की नींव!
Latest News

धरमजयगढ़ में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के कार्यालय और गोदाम निर्माण का भूमि पूजन, सांसद राधेश्याम राठिया ने रखी विकास की नींव!

Vivek Pandey
Last updated: 9 October 2026 12:30
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
InShot 20261009 121650734 scaled
SHARE

किसानों की सुविधा के लिए शासन ने आवंटित की लगभग 5 एकड़ भूमि, सड़क और चबूतरा निर्माण की मांग पर सांसद ने दिया आश्वासन

धरमजयगढ़ न्यूज़। क्षेत्र के किसानों को धान खरीदी के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत दिलाने और खरीदी व्यवस्था को सुचारु बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आदिम जाति सेवा सहकारी मर्यादित समिति धरमजयगढ़ के कार्यालय एवं गोदाम निर्माण कार्य का भूमि पूजन रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया के हाथों संपन्न हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व में जिस स्थान पर धान खरीदी की व्यवस्था संचालित की जा रही थी, वहां पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण किसानों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी मर्यादित समिति धरमजयगढ़ को धान खरीदी व्यवस्था के विस्तार के लिए लगभग 5 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इस भूमि पर कार्यालय एवं गोदाम निर्माण होने से आने वाले समय में धान खरीदी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

सांसद के समक्ष रखी सड़क और चबूतरा निर्माण की मांग

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मंडी अध्यक्ष नरेश राठिया ने किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए परिसर तक सड़क निर्माण तथा धान खरीदी के लिए चबूतरा निर्माण की मांग सांसद श्री राधेश्याम राठिया के समक्ष रखी। इस पर सांसद ने किसानों के हितों और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मांगों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवेश पैकरा, तहसीलदार हितेश साहू, मंडी के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडी अध्यक्ष श्री नरेश राठिया ने उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा

कार्यालय एवं गोदाम निर्माण की पहल को धरमजयगढ़ क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब किसानों को उम्मीद है कि नए परिसर में आवश्यक सुविधाओं का विकास होने से धान खरीदी के दौरान जगह की कमी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। वहीं, सड़क और चबूतरा निर्माण की मांग पूरी होने पर खरीदी केंद्र की व्यवस्थाएं और बेहतर हो सकेंगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 722730 धरमजयगढ़ वन मंडल में तस्करों का बोलबाला!
Next Article सांसद राधेश्याम राठिया के प्रयासों से कापू मंडल को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, 170 आंगनबाड़ी केंद्रों में बटे खिलौने!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सांसद राधेश्याम राठिया के प्रयासों से कापू मंडल को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, 170 आंगनबाड़ी केंद्रों में बटे खिलौने!
Latest News 9 October 2026
722730
धरमजयगढ़ वन मंडल में तस्करों का बोलबाला!
Latest News 8 October 2026
722753
धरमजयगढ़ में आए दिनों हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल पुलिस विभाग के ऊपर उठ रहे सवाल आखिर कहां शो रही पुलिस! त्योहारों के सीजन में पुलिसिया गस्त को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश!
Latest News 8 October 2026
722753
धरमजयगढ़ में आए दिनों हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल पुलिस विभाग के ऊपर उठ रहे सवाल आखिर कहां शो रही पुलिस! त्योहारों के सीजन में पुलिसिया गस्त को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश!
Latest News 8 October 2026
722594
धरमजयगढ़ वन मंडल में तस्करों का बोलबाला!
Latest News 8 October 2026
कटाईपाली डी में हुआ भव्य आंगन मिलन कार्यक्रम, नन्हे कदमों की मुस्कान के बीच सेवा और अपनत्व का दिखा संगम
Latest News 6 October 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत तराईमार आंगनबाड़ी में आंगन मिलन कार्यक्रम सम्पन्न
Latest News 5 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?