By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: ग्राम भालूपखना में नाटक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया एवं जिला पंचायत सदस्य पुनेश्वर प्रसाद राठिया हुए शामिल!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > ग्राम भालूपखना में नाटक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया एवं जिला पंचायत सदस्य पुनेश्वर प्रसाद राठिया हुए शामिल!
Latest News

ग्राम भालूपखना में नाटक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया एवं जिला पंचायत सदस्य पुनेश्वर प्रसाद राठिया हुए शामिल!

Vivek Pandey
Last updated: 20 November 2026 10:29
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1030670

धरमजयगढ़ न्यूज़। ग्राम भालूपखना में कार्तिकेश्वर गणेश नवयुवक उत्सव आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीनव राठिया एवं जिला पंचायत सदस्य श्री पुनेश्वर प्रसाद राठिया शामिल हुए।

इस अवसर पर अतिथियों ने नाटक मंडली ग्राम धौराभांटा, उदउदा एवं सलका द्वारा प्रस्तुत नाट्य कार्यक्रमों का आनंद लिया तथा कलाकारों की प्रतिभा, अभिनय और कला की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

1030673

अतिथियों ने कहा कि लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। नाटक प्रतियोगिताएं केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके जरिए समाज में जागरूकता, सकारात्मक संदेश और सामाजिक सरोकारों को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागी कलाकारों को शुभकामनाएं दीं तथा सफल आयोजन के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई दी।

1030676

कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला मंत्री टीमन राम गुप्ता, आयोजक एवं प्रभारी गुलाबचंद यादव, आयोजन समिति अध्यक्ष चनेश राम अगरिया, उपाध्यक्ष बुधराम माझी, सचिव गुब्बारू माझी, उपसचिव एवं कोषाध्यक्ष जोगीजीवन माझी, सहकोषाध्यक्ष शत्रुधन माझी, सदस्य श्रीमती मीरा यादव, आगरमोती अगरिया, रामेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीण अंचल में लोक कला और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने की दिशा में यह आयोजन सराहनीय पहल साबित हुआ।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article जनजातीय गौरव दिवस के समापन के बाद नीरज शर्मा के निवास पहुंचे प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, स्व. राजेश शर्मा को श्रद्धांजलि देकर हुए भावुक!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जनजातीय गौरव दिवस के समापन के बाद नीरज शर्मा के निवास पहुंचे प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, स्व. राजेश शर्मा को श्रद्धांजलि देकर हुए भावुक!
Latest News 18 November 2026
पुराने राजनीतिक साथी के घर पहुंचे कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विजय अग्रवाल के परिवार से की सौजन्य मुलाकात!
Latest News 18 November 2026
धरमजयगढ़ कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने सहित छात्रावास सुविधा की मांग, मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र! प्रदेश के वित्त मंत्री से भी की चर्चा!
Latest News 17 November 2026
धरमजयगढ़ में चोरों का आतंक: घर का ताला तोड़कर मोबाइल, डीजल और नगदी सहित हजारों का सामान पार!
Latest News 16 November 2026
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू और बूथ अध्यक्ष सूरज मंडल जनजातीय गौरव दिवस के प्रदेश स्तरीय मंच पर मिला सम्मान, मंडल के कार्यकर्ताओं को समर्पित किया गौरव का क्षण!
Latest News 16 November 2026
994305
बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर जनजातीय समाज को सशक्त बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Latest News 16 November 2026
जनजातीय गौरव दिवस की ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू ने जताया आभार, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का किया धन्यवाद!
Latest News 15 November 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?