
सोनपुर, कापू, लिप्ति और इंदकालो में विकास कार्यों का भूमिपूजन, सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी पहल
छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ कापू/धरमजयगढ़ न्यूज़-—– क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया के प्रयासों से कापू मंडल को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली । इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुर, लिप्ति और सकालो के इंदकालो में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वहीं, परियोजना कार्यालय कापू के अंतर्गत 170 आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलौना वितरण कार्यक्रम भी किया गया है।

प्रस्तावित कार्यक्रमों के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुर में बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत लिप्ति में मंच एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण तथा ग्राम पंचायत सकालो के आश्रित ग्राम इंदकालो में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया । इसके अलावा हाई स्कूल कापू में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया ।वही इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने और स्थानीय जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
170 आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलौना वितरण
सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास और आंगनबाड़ी केंद्रों में गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में परियोजना कार्यालय कापू के अंतर्गत 170 आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलौना वितरण कार्यक्रम विशेष आकर्षण रहा.इससे बच्चों को खेल-खेल में सीखने के अवसर उपलब्ध कराने तथा प्रारंभिक बाल विकास गतिविधियों को प्रोत्साहन देने में सहायता मिलेगी।

सांसद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राधेश्याम राठिया शामिल होंगे। कार्यक्रमों में भाजपा मंडल कापू के अध्यक्ष नीरज शर्मा, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के अध्यक्ष लिनव राठिया, उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता, महिला एवं बाल विकास सभापति विनय शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य विनय पांडेय, भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, सरपंचगण, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

कार्यक्रम में अशांति भानु टंडन, श्यामबिहारी शर्मा, हिमित राठिया, जगजीत दास महंत, भानु टंडन, श्रवण पटेल, कादिर अली, सोहन टंडन, टंकाधर यादव, कमलेश राठिया, निधेश्वर प्रधान, राजू जायसवाल, कृत कास्ते, खुशयाली बघेल और धर्मपाल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही ।
इसके साथ ही कापू, समनिया, रतनपुर, सोनपुर, लिप्ति एवं सकालो सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रमों में शामिल । भाजपा मंडल कापू के कार्यालय मंत्री ज्ञान प्रकाश बघेल, मंत्री उर्वशी रात्रे, अनुसूचित जाति मोर्चा की मंत्री ज्ञान बाई रात्रे तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष विनोद बघेल सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही

ग्रामीण विकास और जनसेवा पर जोर
इन कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने, बच्चों के विकास को प्रोत्साहित करने और ग्रामीणों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। भाजपा मंडल कापू के युवा मोर्चा महामंत्री एवं मंडल संयोजक आईटी सेल मनीष रात्रे ने कहा कि विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ क्षेत्र में जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाना प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयास क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने में सहायक होंगे।
विकसित कापू, समृद्ध कापू के संकल्प के साथ क्षेत्र में विकास और जनसेवा की पहल को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
