By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ गुरुद्वारा सिंह सभा मे गुरु नानक जयंती की तैयारियां जोरों पर!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ गुरुद्वारा सिंह सभा मे गुरु नानक जयंती की तैयारियां जोरों पर!
Latest News

धरमजयगढ़ गुरुद्वारा सिंह सभा मे गुरु नानक जयंती की तैयारियां जोरों पर!

Vivek Pandey
Last updated: 21 November 2026 09:14
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
1037045
SHARE

धरमजयगढ़ में पहली बार निकली गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी, भक्तिमय हुआ नगर का माहौल

धरमजयगढ़ न्यूज़। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर धरमजयगढ़ गुरुद्वारा सिंह सभा में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में विभिन्न धार्मिक आयोजनों की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

इसी कड़ी में 20 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। विशेष बात यह है कि इस वर्ष पहली बार नगर धरमजयगढ़ में प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। प्रभात फेरी का शुभारंभ गुरुद्वारा साहिब से हुआ, जहां से संगत पूरे नगर का भ्रमण करते हुए गुरु नानक देव जी की पावन गुरुवाणी एवं शब्दों का गायन कर रही है।

प्रभात फेरी के दौरान पूरा नगर गुरुवाणी और भक्ति रस में सराबोर नजर आया। नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं ने जगह-जगह प्रभात फेरी का आत्मीय स्वागत किया। संगत के स्वागत में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी की गई, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो उठा।

नगर भ्रमण के पश्चात प्रभात फेरी सुबह लगभग 7 बजे पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंची, जहां विधिवत अरदास के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर नगर में धार्मिक उल्लास देखने को मिल रहा है। यह आयोजन आपसी भाईचारे, प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश देते हुए नगरवासियों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article ग्राम भालूपखना में नाटक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया एवं जिला पंचायत सदस्य पुनेश्वर प्रसाद राठिया हुए शामिल!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

ग्राम भालूपखना में नाटक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया एवं जिला पंचायत सदस्य पुनेश्वर प्रसाद राठिया हुए शामिल!
Latest News 20 November 2026
जनजातीय गौरव दिवस के समापन के बाद नीरज शर्मा के निवास पहुंचे प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, स्व. राजेश शर्मा को श्रद्धांजलि देकर हुए भावुक!
Latest News 18 November 2026
पुराने राजनीतिक साथी के घर पहुंचे कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विजय अग्रवाल के परिवार से की सौजन्य मुलाकात!
Latest News 18 November 2026
धरमजयगढ़ कॉलेज में पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने सहित छात्रावास सुविधा की मांग, मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र! प्रदेश के वित्त मंत्री से भी की चर्चा!
Latest News 17 November 2026
धरमजयगढ़ में चोरों का आतंक: घर का ताला तोड़कर मोबाइल, डीजल और नगदी सहित हजारों का सामान पार!
Latest News 16 November 2026
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए मंडल अध्यक्ष भरतलाल साहू और बूथ अध्यक्ष सूरज मंडल जनजातीय गौरव दिवस के प्रदेश स्तरीय मंच पर मिला सम्मान, मंडल के कार्यकर्ताओं को समर्पित किया गौरव का क्षण!
Latest News 16 November 2026
994305
बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर जनजातीय समाज को सशक्त बनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Latest News 16 November 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?