By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News

धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!

Vivek Pandey
Last updated: 13 October 2026 10:54
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
760201 1

डाकघर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, बिजली गुल होते ही ठप हो जाते हैं काम; वर्षों पुराना जनरेटर भी कबाड़ की स्थिति में

धरमजयगढ़ न्यूज़ —

धरमजयगढ़ स्थित डाकघर में अव्यवस्थाओं को लेकर आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डाकघर में उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं हो पाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं, विभागीय कर्मचारियों के समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने और बिजली व्यवस्था बाधित होने पर कामकाज ठप हो जाने की स्थिति को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

760196

स्थानीय स्तर पर मिल रही शिकायतों के अनुसार, डाकघर का निर्धारित ड्यूटी समय सुबह 9:30 बजे बताया जा रहा है, लेकिन आरोप है कि कुछ कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते और कभी-कभी सुबह 10:30 बजे तक कार्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में अपने जरूरी कामों के लिए दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को इंतजार करना पड़ता है। इससे लोगों का समय बर्बाद होता है और उन्हें अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है।

760191

बिजली गुल होते ही ठप हो जाता है कामकाज

डाकघर में अव्यवस्थाओं का एक अन्य प्रमुख कारण बिजली व्यवस्था को बताया जा रहा है। आरोप है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होते ही डाकघर का कामकाज प्रभावित हो जाता है। बताया जाता है कि परिसर में वर्षों पुराना जनरेटर मौजूद है, लेकिन वह लंबे समय से अनुपयोगी हालत में पड़ा हुआ है। ऐसे में बिजली गुल होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से विभागीय कामकाज बाधित हो जाता है और उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटने या लंबे समय तक इंतजार करने की नौबत आ सकती है।

आखिर जिम्मेदार अधिकारी क्यों नहीं दे रहे ध्यान?

डाकघर जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक सेवा में इस तरह की समस्याएं सामने आना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। डाकघर में ग्रामीणों और आम नागरिकों के कई जरूरी कार्य होते हैं। ऐसे में कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।

अब सवाल यह उठता है कि जब डाकघर में जनरेटर जैसी वैकल्पिक व्यवस्था मौजूद है, तो उसे चालू हालत में क्यों नहीं रखा गया है? क्या संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्यालय की कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी की जा रही है?

स्थानीय नागरिकों की मांग है कि संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए डाकघर की व्यवस्थाओं की जांच करें, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें और खराब पड़े जनरेटर को दुरुस्त कराएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

अब देखना होगा कि विभागीय अधिकारी इन समस्याओं को दूर करने के लिए क्या कदम उठाते हैं या फिर धरमजयगढ़ डाकघर में आम जनता की परेशानी यूं ही जारी रहती है।

वही इस पूरे विषय पर सहायक डाक अधीक्षक परमेश्वर कुर्रे ने बताया कि उपभोक्ता द्वारा एक ऐसी सूचना हमें प्राप्त हुई है जिसकी जांच करवा करके आगे की कार्रवाई को निश्चित की जाएगी. वहीं खराब जनरेटर को उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है आगे की कार्यवाही इस विषय में उनके द्वारा सुनिश्चित की जाएगी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Next Article 770543 scaled धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ में सोमवार को निकलेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, स्वयंसेवक बंधुओं सहित गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण
Latest News 28 November 2026
धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की मौत का सिलसिला जारी, थमने का नाम नहीं ले रहा आंकड़ा!
Latest News 28 November 2026
2 दिसंबर को SECL के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आदिवासी ग्रामीणों को मिली नई ताकत, रात में गूंजे विरोध के नारे।
Latest News 28 November 2026
छत्तीसगढ़ का बदलेगा राजनीतिक समीकरण: विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर होंगी 135, लोकसभा सीटें 11 से बढ़कर हो सकती हैं 17पढ़े पूरी खबर!
Latest News 27 November 2026
राइस मिलों में खाद्य विभाग की दबिश, 6.83 करोड़ रुपए के 28871 क्विंटल धान की कमी पकड़ी, मामला दर्ज!
Latest News 27 November 2026
रायगढ़ जिले में पेट्रोल पंपों की जांच पर उठे सवाल, क्या सिर्फ 08 पंप मे ही हो रही थी नियमों की अनदेखी? जिले के नापतौल विभाग के कार्य प्रणाली पर भी उठ रहे सवाल!आखिर कब होंगी जिले के पंपो मे जांच??
Latest News 27 November 2026
धरमजयगढ़ के विकास को मिली नई रफ्तार, 3.50 करोड़ के विकास कार्यों का सांसद राधेश्याम राठिया ने किया भूमिपूजन!
Latest News 26 November 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?