
छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ धरमजयगढ़— स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा का आयोजन धरमजयगढ़ शहर में किया गया। यात्रा में हजारों की संख्या में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।l
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से शहर का वातावरण गूंज उठा। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर यात्रा में शामिल हुए। विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे और उनके चेहरों पर दिखाई दे रहा उत्साह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।
यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। बच्चों और युवाओं में देश के प्रति प्रेम एवं राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। पूरे आयोजन में एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की झलक दिखाई दी।
तिरंगा यात्रा ने धरमजयगढ़ शहर में स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ा दिया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी भी देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के प्रति पूरी तरह जागरूक है। समापन पर सभी दशहरा मैदान पहुंचे और राष्ट्रगीत, भारतमाता की जय, वन्देमातरम के उद्घोष के साथ रैली का समापन हुआ!
धरमजयगढ़ में निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा ने शहरवासियों के बीच देशभक्ति का जोश भर दिया और पूरा शहर कुछ समय के लिए तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।
