By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत मिरीगुढ़ा आदि सेवा केंद्र में सचिव नदारद, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिलने पर उठे सवाल!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत मिरीगुढ़ा आदि सेवा केंद्र में सचिव नदारद, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिलने पर उठे सवाल!
Latest News

धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत मिरीगुढ़ा आदि सेवा केंद्र में सचिव नदारद, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिलने पर उठे सवाल!

Vivek Pandey
Last updated: 13 August 2026 16:34
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
384951


छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ मिरिगुढ़ा। ग्राम पंचायत मिरिगुढ़ा में संचालित आदि सेवा केंद्र का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। लेकिन केंद्र में पंचायत सचिव की अनुपस्थिति को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी ही केंद्र पर मौजूद नहीं होंगे, तो जरूरतमंद लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा?


तस्वीर में ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में संचालित आदि सेवा केंद्र दिखाई दे रहा है, जहां शासन की योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई है। बावजूद इसके, ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और अन्य पंचायत संबंधी कार्यों के लिए जिम्मेदार सचिव की उपलब्धता महत्वपूर्ण है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव की नियमित अनुपस्थिति के कारण पंचायत से जुड़े विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों को अपने छोटे-बड़े कामों के लिए पंचायत कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में आदि सेवा केंद्र की उपयोगिता और उद्देश्य पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्राम पंचायत के सरपंच भुवदेव सिंह राठिया में बताया कि संबंधित जिले के अधिकारियों से मांग की है कि हमारे ग्राम पंचायत में नियमित एक सचिव की पदस्थापना की जाए ताकि शासन की हर एक महत्वपूर्ण योजनाओं का पूर्णता लाभ ग्रामीण जनों को मिल सके! वही आदि सेवा केंद्र में जिम्मेदार कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। हालांकि एक नोडल स्तर के अधिकारि की नियुक्ति की गई है मगर सचिव के अभाव में सभी कार्य ठप है!
अब सवाल यह है कि जब आदि सेवा केंद्र में जिम्मेदार सचिव ही मौजूद नहीं रहेंगे, तो सरकार की मंशा के अनुरूप गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ आखिर कैसे पहुंचेगा?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, हजारों छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा मे लिया हिस्सा!
Next Article कापू तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, हजारों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026
सांसद के पहल से सरिया नदी में दो बड़े पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?