
धरमजयगढ़। स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल की जयंती के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में धरमजयगढ़ स्थित राम मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके समाजसेवा एवं जनहित के कार्यों को याद किया।

किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक टीकाराम भाई पटेल ने बताया कि आज हम सभी पूर्व विधायक, जननेता , जनकर्म अखबार के संस्थापक श्रद्धेय रोशनलाल अग्रवाल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हैं।
जननेता रोशनलाल अग्रवाल जी का सम्पूर्ण जीवन जनसेवा, संघर्ष, स्वछता, प्रकृत और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लड़ने के लिए समर्पित रहा। वे उन नेताओं में से थे जिन्हें आज भी आम जनता उनके निडर स्वभाव, स्पष्टवादिता और जनता के हितों के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करने के कारण याद करती है।

वही मंडल अध्यक्ष भरत साहू ने भी बताया की भारतीय जनता पार्टी को स्थापित करने और संगठन को मजबूत बनाने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है। वहीभाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धरमजयगढ़ मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया. और

जयंती को सेवा कार्य के रूप में मनाते हुए मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, ताकि समाज में स्वच्छता और सेवा की भावना को बढ़ावा मिल सके।
इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल सरकार, उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव,पार्षद टार्जन भारती, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल युवा मोर्चा के अध्यक्ष समय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।
