By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: रायगढ़ सी.एस. ई.बी. भण्डार मे कबाड़ घोटाला गेट पास से ज्यादा स्क्रैप कराया लोड!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > रायगढ़ सी.एस. ई.बी. भण्डार मे कबाड़ घोटाला गेट पास से ज्यादा स्क्रैप कराया लोड!
Latest News

रायगढ़ सी.एस. ई.बी. भण्डार मे कबाड़ घोटाला गेट पास से ज्यादा स्क्रैप कराया लोड!

Vivek Pandey
Last updated: 19 June 2026 21:25
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
255067

रायगढ़। सीएसईबी के क्षेत्रीय भंडार में स्क्रैप घोटाला हो रहा है। पहली बार इसे पकड़ा गया। अब हमेशा की तरह बड़े साहब को बचाने के लिए छोटे कर्मचारी को बलि का बकरा बनाया जा रहा है। ईई को जवाबदेही से बचाने के लिए स्टोर कीपर प्रदीप भगत को सस्पेंड कर दिया गया है। CSPDCL में जितने कारनामे होते हैं, सामने आ जाएं तो थोक में अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड हो जाएंगे। कंपनी के कोतरा रोड स्थित गोदाम में अनुपयोगी उपकरण, पाट्र्स, लोहे का सामान, कंडक्टर, केबल, अनयूज्ड लोहा, एल्युमिनियम आदि जमा होता रहता है। इसे टेंडर के जरिए उचित कीमत पर किसी भी निजी फर्म को बेचा जाता है। इस गोदाम के इंचार्ज ईई हैं। यहां के स्टॉक में भारी गड़बड़ी की गई है। जूट मिल पुलिस ने एक ट्रक को कबाड़ समेत पकड़ा था।इसमें कोतरा रोड गोदाम से लोड हुआ कबाड़ था। ड्राईवर के पास मौजूद गेट पास में कबाड़ का वजन करीब 4.2 टन था। पुलिस ने पंचनामा बनाने के समय वजन किया तो करीब साढ़े सात टन कबाड़ मिला। गेट पास में दर्ज मात्रा से अधिक कबाड़ पाए जाने पर पुलिस ने धारा 102 के तहत गाड़ी जब्त कर ली। इसके बाद गोदाम प्रभारी ने डैमेज कंट्रोल किया। तीन अधिकारियों की टीम ने रिपोर्ट दी। रायपुर मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद मुख्य अभियंता रायगढ़ क्षेत्र ने स्टोरकीपर प्रदीप भगत को सस्पेंड कर दिया है। गेट पास से अधिक स्क्रैप गाड़ी में लोड कराया गया। पकड़े जाने के बाद रात को ही पुन: स्टोर का गेट खोलकर मैन्युअल गेट पास काटा गया। सुरक्षा गार्ड से जावक रजिस्टर में भी छेडख़ानी कराई गई। प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने पर कार्यालय सहायक श्रेणी-1, स्टोरकीपर प्रदीप भगत को निलंबित कर जांजगीर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अटैच किया गया है।

Contents
बिना ईई के गाड़ी नहीं जाती अंदरजेल भी जा चुके हैं ईई 

बिना ईई के गाड़ी नहीं जाती अंदर

इस मामले में कई पेंच हैं जो सुलझे नहीं हैं। एक स्टोरकीपर की इतनी क्षमता नहीं है कि वह लंबे समय से स्क्रैप बेचने के घोटाले को अंजाम देता रहे। इसमें स्टोर प्रभारी की भूमिका संदेहास्पद है। जांच कमेटी ने भी कबाड़ की मात्रा में अंतर पाया और रिपोर्ट सबमिट कर दी। इसके बावजूद गलत तथ्य प्रस्तुत करते हुए अदालत से गाड़ी को छुड़वा लिया गया। नियम यह है कि कार्यपालन यंत्री के आदेश के बिना कोई गाड़ी गेट पास कटने के बाद स्टोर में वापस नहीं आ सकती। स्टोर बंद होने के बाद ईई के आदेश के बाद पंचनामा बनाकर ही स्टोर खोलने का प्रावधान है। तो क्या ईई के आदेश का पालन स्टोर कीपर ने किया? अब नियमों को नजरअंदाज कर ईई स्टोर को बचाने की साजिश हो रही है। अभी तक उसका बयान भी दर्ज नहीं किया गया है।

जेल भी जा चुके हैं ईई 

कोतरा रोड स्टोरकीपर सस्पेंड होने के बाद यह साबित हो चुका है कि यहां लंबे समय से स्क्रैप बेचकर लाखों की अवैध कमाई की जा रही थी। विद्युत विभाग का स्क्रैप ज्यादा कीमत पर बिकता है। स्टोर प्रभारी ईई इससे पहले कबीरधाम जिले में एक कांड में फंस चुके हैं। सिंचाई पंप के लिए किसानों को बिजली कनेक्शन देने के नाम पर अधिक राशि उगाही कर ठगी की गई थी। 2018 के इस मामले में भोरमदेव थाने में तत्कालीन एई समेत तीन अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी।2018 के इस मामले में भोरमदेव थाने में तत्कालीन एई समेत तीन अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी। योगेश पटेल को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। रायगढ़ के क्षेत्रीय भंडार की जांच की जाए तो बड़े पैमाने पर गबन निकलेगा। 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article SBI PO Notification 2026 Out : SBI PO के 1500 पदों पर भर्ती, 8 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए डिटेल्स ?
Next Article स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल ज़ी के जयंती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

ढाबा संचालक से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप रक्षक ही बने भक्षक, पानी पिला पिला कर मारा गया पढ़े पूरी खबर!
Latest News 24 September 2026
पंजीयन के लिए भटक रहा पक्षकार, एसडीएम के पत्र के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पूरे मामले में अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की तैयारी!
Latest News 23 September 2026
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा सामूहिक सस्वर गायन!
Latest News 23 September 2026
त्योहारों के सीजन आते ही शुरू हुई चोरी की वारदात बीती रात अज्ञात चोरों ने राशन दुकान में घुस कर दिया वारदात को अंजाम!
Latest News 22 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज प्रदेश में ख्याति प्राप्त है धरमजयगढ़ का दशहरा उत्सव, भव्य पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा और रावण दहन रहेगा आकर्षण का केंद्र!
Latest News 19 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज!
Latest News 19 September 2026
लोक निर्माण विभाग में 1 अक्टूबर से GePNIC के जरिए होगी ई-निविदा प्रक्रिया!
Latest News 19 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?