By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ मे भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं मे उत्साह की लहर, हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की ऐतिहासिक जीत —टीकाराम पटेल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ मे भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं मे उत्साह की लहर, हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की ऐतिहासिक जीत —टीकाराम पटेल
Latest News

धरमजयगढ़ मे भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं मे उत्साह की लहर, हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की ऐतिहासिक जीत —टीकाराम पटेल

Vivek Pandey
Last updated: 4 May 2026 20:03
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
213179


धरमजयगढ़ न्यूज़ — पश्चिम बंगाल सहित असम में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी धरमजयगढ़ में भी जोर-शोर से मनाई गई। मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अटल परिसर एवं धरमजयगढ़ कॉलोनी में आतिशबाजी कर, एक-दूसरे को मिठाई और झालमुड़ी खिलाकर इस जीत का जश्न मनाया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

213182


ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान धरमजयगढ़ के बंग समाज के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार एवं मंडल भाजपा के महामंत्री जगदीश सरकार के नेतृत्व में सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। समाज की एकजुटता का प्रभाव यह रहा कि वहां की छह विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजय हासिल हुई। जीत के रुझान सामने आते ही कार्यकर्ता अटल परिसर पहुंचकर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

213185


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के संयोजक टीकाराम पटेल ने कहा कि यह जीत हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के साथ-साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व, विकास की राजनीति और जनता के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब जाति और क्षेत्र से ऊपर उठकर विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है।

213188


जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम बताया। वहीं मंडल भाजपा अध्यक्ष भरत लाल साहू ने कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण का प्रतिफल है।

213131


इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ में शराब की कालाबाजारी! दुकान में स्टॉक खत्म, शहर में ऊंचे दाम पर खुलेआम बिक्री आबकारी विभाग के कार्यवाहियो का अभाव या काला बाजारियों को मिल रहा विभाग का संरक्षण??
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ में शराब की कालाबाजारी! दुकान में स्टॉक खत्म, शहर में ऊंचे दाम पर खुलेआम बिक्री आबकारी विभाग के कार्यवाहियो का अभाव या काला बाजारियों को मिल रहा विभाग का संरक्षण??
Latest News 3 May 2026
सूत्रों से मिल रही जानकारी अनुसार कल खम्हार में होने वाला सुशासन (जनसमस्या निवारण) शिविर अपरिहार्य कारणों से हुआ स्थगित!
Latest News 3 May 2026
धरमजयगढ़ न्यूज़ — सुशासन त्योहार 2026 के तहत जन समस्या निवारण शिविर की तैयारी तेज नगरीय क्षेत्र में कब-कहाँ होगा शिविर का आयोजन पढ़े पूरी खबर! धरमलाल सीदार बनाए गए नोडल अधिकारी
Latest News 2 May 2026
मेधावी छात्रा कुमारी तुलसी साहू ने बढ़ाया धरमजयगढ़ का मान, 10वीं की परीक्षा में हासिल किए 94.67% अंक
Latest News 2 May 2026
भारतमाला मुआवजा घोटाला : सभी खसरा नंबरों की होगी जांच, संभाग आयुक्त ने बनाई अफसरों की दो टीमें
Latest News 2 May 2026
कापू के गल्ला व्यापारी से दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट: कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर हुए फरार!
Latest News 28 April 2026
जनजागरुकता रैली निकालकर गौ माता को राष्ट्रमाता दर्जा देने की मांग कापू तहसील कार्यालय पहुंच शौपा गया ज्ञापन!
Latest News 27 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?