By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जनगणना-2027: घर-घर पहुंचकर किया जा रहा मकान सूचीकरण सर्वे
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जनगणना-2027: घर-घर पहुंचकर किया जा रहा मकान सूचीकरण सर्वे
Latest News

जनगणना-2027: घर-घर पहुंचकर किया जा रहा मकान सूचीकरण सर्वे

Vivek Pandey
Last updated: 6 May 2026 20:38
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
214571

डिजिटल एप के माध्यम से 34 बिंदुओं पर एकत्रित हो रही सटीक जानकारी

नागरिकों से सहयोग की अपील, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर प्रशासन का फोकस

रायगढ़, 6 मई 2026/ शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 का प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण जिले में 01 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस चरण के अंतर्गत जिले के 17 चार्ज क्षेत्रों एवं नगर निगम रायगढ़ में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर डिजिटल माध्यम से सर्वेक्षण किया जा रहा है।

214574 1


“हमारी जनगणना, हमारा विकास” की थीम के साथ संचालित इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रगणक दल प्रत्येक घर तक पहुंचकर एचएलओ एप के माध्यम से डेटा संकलित कर रहे हैं। सर्वे के दौरान कुल 34 प्रश्नों के आधार पर मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं तथा अन्य मूलभूत जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं।

214572


कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी द्वारा इस कार्य की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि सर्वेक्षण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो सके। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रगणक दलों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। इसके साथ ही सभी रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं हाउसिंग सोसायटियों से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है।

214573

उनसे आग्रह किया गया है कि वे व्हाट्सएप ग्रुप एवं नोटिस बोर्ड के माध्यम से निवासियों को पूर्व सूचना दें तथा तालाबंद मकानों की जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करें। सोसायटी प्रतिनिधि एवं सुरक्षा गार्डों से भी प्रगणकों को आवश्यक सहयोग देने का अनुरोध किया गया है, ताकि मकान सूचीकरण का कार्य निर्धारित समय-सीमा में सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ मे भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं मे उत्साह की लहर, हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की ऐतिहासिक जीत —टीकाराम पटेल
Next Article धरमजयगढ़ न्यूज़ —रायगढ़ जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल नारायण एवं नव नियुक्त मंडल प्रभारी बाकारुमा ने जिम्मेदारी मिलते ही सक्रियता दिखाते हुए अपने प्रभार क्षेत्र के मंडल का प्रवास शुरू कर दिया है। प्रवास के दौरान उन्होंने जनपद अध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला पंचायत सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला मोर्चा पदाधिकारी, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी सहित कई बूथ अध्यक्षों से मुलाकात की।इस दौरान मंडल प्रभारी गोकुल यादव ने विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत बूथ स्तर से आती है, इसलिए हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।कार्यकर्ताओं ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.और संगठन को मजबूत करने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रवास के दौरान क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।कार्यक्रम के दौरान “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र को साकार करने पर बल दिया गया। पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को सम्मानित और सुना हुआ महसूस नहीं करेगा, तब तक संगठन की वास्तविक मजबूती संभव नहीं है।इस तरह के व्यक्तिगत संवाद कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में उत्साह और समर्पण की भावना को नई ऊर्जा मिल रही है, जो आने वाले समय में संगठन की सफलता का मजबूत आधार बनेगी।मंडल प्रभारी गोकुल यादव नें पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर काम करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने जल्द ही व्यापक स्तर पर बैठक और अभियान चलाने की बात भी कही।वही आज के बैठक मे जनपद पंचायत की अध्यक्ष लीनव राठिया, जिला भारतीय जनता पार्टी की मंत्री कमला राठिया, जिला पंचायत के सदस्य पुनेश्वर राठिया, मंडल बाकारुमा के अध्यक्ष दसरथ राठिया,टीमन बारीक, दुहन चौहान,कैलाश यादव,मनीष राठिया ,शोभा राम सहित अन्य बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ मे संचालित लैलूंगा संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्रों का हंगामा, प्राचार्य पर गंभीर आरोप; कक्षाओं का किया बहिष्कार!
Latest News 6 August 2026
ज्वॉइन भाजयुमो अभियान: जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की घोषणा, शशी पटेल को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Latest News 5 August 2026
डीएमएफ मद से रायगढ़ जिले का होगा विकास,15.85 करोड़ रुपये के कई विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति! धरमजयगढ़ विकासखंड के सिविल हॉस्पिटल के निर्माण व उन्नयन कार्यों के लिए मिली करोड़ों रुपए की स्वीकृति
Latest News 5 August 2026
जिला मलेरिया अधिकारी व पर्यवेक्षक ने विजयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों की समीक्षा!
Latest News 5 August 2026
सचिव के अभाव में ठप पड़े ग्राम पंचायत मिरिगुड़ा के कार्य, ग्रामीण परेशान; सरपंच ने किया जिला पंचायत सीईओ के आदेश की अवहेलना!
Latest News 4 August 2026
पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमजयगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह से मनाई गई गुरु पूर्णिमा
Latest News 30 July 2026
समरसता संकल्प अभियान को लेकर भाजपा रायगढ़ ने सौंपी जिम्मेदारियां, गुरु रविदास जयंती पर होंगे विविध आयोजन
Latest News 29 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?