By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास को मिलेगी नई गति!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास को मिलेगी नई गति!
Latest News

धरमजयगढ़–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास को मिलेगी नई गति!

Vivek Pandey
Last updated: 13 June 2026 10:38
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
248430

दिल्ली /रायपुर —धरमजयगढ़–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास को मिलेगी नई गति!बनेगा नया रेलवे का हब!
धरमजयगढ़। क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही धरमजयगढ़–पथलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार ने विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित कर दिया है। भारत सरकार के राजपत्र (The Gazette of India) में 4 जून 2026 को प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार रेल मंत्रालय (दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे) ने रेल अधिनियम, 1989 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इस परियोजना को सार्वजनिक उद्देश्य एवं राष्ट्रीय अवसंरचना विकास के लिए विशेष रेल परियोजना घोषित किया है।
राजपत्र में प्रकाशित जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़–पथलगांव–लोहरदगा के बीच लगभग 291.881 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन का निर्माण प्रस्तावित है। यह परियोजना छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास, व्यापार, उद्योग तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रेल परियोजना के अधिसूचित होने से भूमि अधिग्रहण एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को गति मिलने की संभावना है। लंबे समय से इस रेल लाइन की मांग क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों एवं आम नागरिकों द्वारा की जा रही थी। परियोजना के क्रियान्वयन से आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी तथा रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
क्षेत्रवासियों ने केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा और धरमजयगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों को रेलवे नेटवर्क से बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की अनूठी पहल!
Next Article प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

ढाबा संचालक से मारपीट का आरोप, पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप रक्षक ही बने भक्षक, पानी पिला पिला कर मारा गया पढ़े पूरी खबर!
Latest News 24 September 2026
पंजीयन के लिए भटक रहा पक्षकार, एसडीएम के पत्र के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पूरे मामले में अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की तैयारी!
Latest News 23 September 2026
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिरों में होगा सामूहिक सस्वर गायन!
Latest News 23 September 2026
त्योहारों के सीजन आते ही शुरू हुई चोरी की वारदात बीती रात अज्ञात चोरों ने राशन दुकान में घुस कर दिया वारदात को अंजाम!
Latest News 22 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज प्रदेश में ख्याति प्राप्त है धरमजयगढ़ का दशहरा उत्सव, भव्य पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भंडारा और रावण दहन रहेगा आकर्षण का केंद्र!
Latest News 19 September 2026
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में 67वें ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की तैयारियां तेज!
Latest News 19 September 2026
लोक निर्माण विभाग में 1 अक्टूबर से GePNIC के जरिए होगी ई-निविदा प्रक्रिया!
Latest News 19 September 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?