By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की अनूठी पहल!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की अनूठी पहल!
Latest News

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की अनूठी पहल!

Vivek Pandey
Last updated: 12 June 2026 22:34
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
247935


धरमजयगढ़ (रायगढ़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला शिक्षा प्रकोष्ठ रायगढ़ द्वारा धरमजयगढ़ नगर में एक विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 70 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्ध शिक्षकों के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया गया।

247933


कार्यक्रम की रूपरेखा एवं नेतृत्व भाजपा जिला शिक्षा प्रकोष्ठ रायगढ़ के सह संयोजक श्री डी.एस. मालिया ने किया। उनके साथ मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू, महामंत्री जगदीश सरकार सहित भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री मालिया द्वारा ऐसे वरिष्ठ शिक्षकों का चयन किया गया, जिन्होंने वर्षों तक क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत कार्यकर्ता वरिष्ठ शिक्षकों के घर पहुंचे। इस दौरान शिक्षकों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया गया तथा उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों की भी जानकारी साझा की गई।
सम्मान पाकर वयोवृद्ध शिक्षक भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के वर्षों बाद इस प्रकार घर पहुंचकर सम्मान देना उनके लिए अत्यंत गौरव और खुशी का विषय है। शिक्षकों ने भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की इस पहल की सराहना करते हुए पूरी टीम को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

247934


इस अवसर पर सह संयोजक डी.एस. मालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल का उत्सव उन गुरुओं को समर्पित है, जिन्होंने समाज को शिक्षित और संस्कारित करने में अपना जीवन लगाया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ शिक्षकों का अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही समाज एवं संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है।
इस सम्मान अभियान को नगरवासियों ने भी सराहा और इसे गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने वाली प्रेरणादायी पहल बताया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और अनधिकृत बिक्री पर केंद्र सरकार सख्त, नई अधिसूचना जारी!
Next Article धरमजयगढ़–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास को मिलेगी नई गति!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 15 दिनों के अंदर नहीं हुई कार्यवाही तो आंदोलन की दी चेतावनी!
Latest News 27 July 2026
अदाणी के लिए आसान नहीं पुरुँगा की खदान, ग्रामीणों की सफल रणनीति व एकजुटता ने ही पिछले होने वाली जनसुनवाई को करवाया है निरस्त!
Latest News 26 July 2026
धरमजयगढ़ में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की पर्यावरण जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक से दिया प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश!
Latest News 25 July 2026
दुर्गापुर शाहपुर SECL के प्रभावित किसान शाहपुर कालोनी कीर्तन ग्राउंड में करेंगे महा बैठक।
Latest News 25 July 2026
एकल अभियान भाग अंबिकापुर का बैठक संपन्न विदेशी षड़यंत्र कारीयों से सावधान.. श्याम जी गुप्त
Latest News 23 July 2026
धर्मजयगढ़ को मिली 10.46 करोड़ रुपये की सौगात स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, नेहरू उद्यान वाटिका विस्तार,सहित गौरव पथ निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति! जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव ने मुख्यमंत्री का जताया आभार!
Latest News 23 July 2026
15 वें वित्त आयोग के तालाब पुनर्जीवन में खेल ? नगर पंचायत की कार्यशैली पर उठे सवाल, स्वतंत्र तकनीकी जांच की मांग!
Latest News 22 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?