By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा करने धरमजयगढ़ पहुंचे सीईओ जिला पंचायत जितेंदर यादव
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा करने धरमजयगढ़ पहुंचे सीईओ जिला पंचायत जितेंदर यादव
Latest News

योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा करने धरमजयगढ़ पहुंचे सीईओ जिला पंचायत जितेंदर यादव

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:05
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
IMG 20240107 WA0003 750x375 1

रायगढ़, 7 जनवरी 2024/ शासकीय योजनाओं के प्रगति के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा करने सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंदर यादव आज धरमजयगढ़ विकासखंड पहुंचे। यहां उन्होंने जनपद पंचायत सभागार में ब्लॉक के सभी पंचायत स्टाफ की बैठक लेकर यहां चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया और काम में कमजोर प्रदर्शन करने वालों को एक सप्ताह के भीतर सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए।सीईओ जिला पंचायत श्री यादव ने बैठक में विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना, विकसित भारत संकल्प यात्रा, पीएम जनमन और स्वच्छ भारत योजना के कार्यों की पंचायत वार जानकारी ली। सीईओ श्री यादव ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत हितग्राहियों को मिलना चाहिए। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करने, जो योजना से लाभान्वित नहीं हो सके हैं उन्हें चिन्हांकित कर लाभान्वित करना है। इस कार्य को पूरी गंभीरता से किया जाए, जिससे योजना के लक्ष्य को तय समय सीमा में हासिल किया जा सके। सीईओ श्री यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के चिन्हांकन के निर्देश दिए। पीएम जनमन योजना अंतर्गत अगले दो दिनों में पंचायत सचिव स्तर से डाटा संधारण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस योजना के तहत केसीसी कार्ड निर्माण में तेजी लाने की बात उन्होंने कृषि और अपेक्स बैंक के विभागीय स्टाफ से कही। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, जियो टैगिंग कार्य की भी जानकारी ली। सीईओ श्री यादव ने सभी को साप्ताहिक लक्ष्य देते हुए अगले सप्ताह पुन: समीक्षा करने की बात कही। इस दौरान एडिशनल सीईओ जिला पंचायत श्री एन आर पटेल भी उपस्थित रहे।उत्कृष्ट कार्य पर सम्मान, लापरवाही पर शो कॉस नोटिस
सीईओ श्री यादव ने कार्य की समीक्षा के दौरान शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन उत्कृष्ट तरीके से करने पर तीन गांवों के पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और रोजगार सहायकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं काम में लापरवाही पर 3 रोजगार सहायक, 2 पंचायत सचिव और 2 तकनीकी सहायक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। सीईओ श्री यादव ने सभी को स्पष्ट करते हुए कहा कि काम में लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग ने किया आदेश, पत्थलगांव के 3.8 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्यालय पत्थलगांव को किया हस्तांतरण
Next Article संकल्प : छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए सायकल से निकले चार रामभक्त पहुंचे धरमजयगढ़..यहां हुआ जमकर स्वागत..
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले नगर पंचायत धरमजयगढ़ के प्रतिनिधि, विभिन्न जनहित मुद्दों से कराया अवगत!
Latest News 19 July 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं
Latest News 17 July 2026
जमारगीडी हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण, जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के प्रति किया प्रेरित!
Latest News 16 July 2026
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कापू में छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।
Latest News 15 July 2026
भारतमाला के निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, रायगढ़ के 4 युवक गंभीर मामला बिलासपुर उरगा मार्ग का!
Latest News 15 July 2026
धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर!
Latest News 14 July 2026
धरमजयगढ़ मंडल भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर!
Latest News 14 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?