By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: 62 लाख की वित्तीय अनियमितता के आरोप में CMO और लेखापाल निलंबित!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > 62 लाख की वित्तीय अनियमितता के आरोप में CMO और लेखापाल निलंबित!
Latest News

62 लाख की वित्तीय अनियमितता के आरोप में CMO और लेखापाल निलंबित!

Vivek Pandey
Last updated: 27 May 2026 15:41
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
InShot 20260527 153502075


छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ रायपुर, 26 मई 2026।
छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर पंचायत भोपालपटनम में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्री विकास पाटले एवं लेखापाल श्री सूर्यकिरण चिड़ेम को गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आदेश जारी किया गया है।

InShot 20260527 153246519 1


जारी आदेश के अनुसार प्रारंभिक जांच में दोनों अधिकारियों पर पदस्थापना के दौरान संदिग्ध तरीके से मांग पत्र तैयार कर सामग्री क्रय करने, भंडार क्रय नियमों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का उल्लंघन करने तथा अटल चौक स्थापना कार्य में मद परिवर्तन कर 15वें वित्त आयोग की राशि से बिना सक्षम अनुमति भुगतान करने के आरोप लगे हैं।

इसके अलावा बिना अवकाश स्वीकृत कराए अवधि का अग्रिम वेतन आहरण करने का मामला भी सामने आया है। जांच में करीब 62 लाख रुपये की गंभीर वित्तीय अनियमितता पाए जाने की बात कही गई है।
शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार माना है। इसके तहत दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों का मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
इस कार्रवाई को नगरीय प्रशासन विभाग की बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई माना जा रहा है, जिससे अन्य निकायों में भी हड़कंप मच गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ वन मंडल में लगातार हाथियों की मौत, सवालों के घेरे में वन विभाग की कार्यशैली!
Next Article छत्तीसगढ़ को मिला नया वन बल प्रमुख, अरुण कुमार पाण्डेय बने पीसीसीफ!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

छत्तीसगढ़ को मिला नया वन बल प्रमुख, अरुण कुमार पाण्डेय बने पीसीसीफ!
Latest News 27 May 2026
धरमजयगढ़ वन मंडल में लगातार हाथियों की मौत, सवालों के घेरे में वन विभाग की कार्यशैली!
Latest News 24 May 2026
CG News : कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, कई शो-रूम कराए गए खाली!
Latest News 23 May 2026
धर्मजयगढ़ में पुनः शुरू होगा सरस्वती शिशु मंदिर, प्रवेश प्रक्रिया जल्द होंगी शुरू!
Latest News 22 May 2026
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का सख्त अल्टीमेटमआम जनता के हक का डीजल इंडस्ट्रीज को दिया तो होगी सीधी कार्रवाई!
Latest News 22 May 2026
धरमजयगढ़ वनमण्डल में जादुई टेंडर 53 लाख का तालाब सिर्फ 10 लाख में खोदेगा ठेकेदार क्या यह भ्रष्टाचार का नया खेल!
Latest News 20 May 2026
नकली और नशीली दवाओं के खिलाफ 20 मई को देशव्यापी बंद का ऐलान धरमजयगढ़ की दुकाने भी रहेंगी बंद इस बंद को किया है समर्थन!
Latest News 18 May 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?