
छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ रायपुर—
छत्तीसगढ़ शासन ने वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय को राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। वे वर्तमान PCCF एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवासन राव के स्थान पर पदभार संभालेंगे, जो आगामी 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
अरुण कुमार पाण्डेय वन विभाग में लंबे प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने सेवा काल में वन संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा वन्यजीव प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के बाद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में वन संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा को और अधिक मजबूती मिलेगी।
वहीं, सेवानिवृत्त हो रहे व्ही. श्रीनिवासन राव के कार्यकाल को भी विभाग में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके कार्यकाल में कई वन संरक्षण योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों को गति मिली।
