By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: नैनो यूरिया,डीएपी का अधिकतम उपयोग करने और ईंधन की बचत कर देशहित में कार्य करने टीकाराम पटेल ने की अपील!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > नैनो यूरिया,डीएपी का अधिकतम उपयोग करने और ईंधन की बचत कर देशहित में कार्य करने टीकाराम पटेल ने की अपील!
Latest News

नैनो यूरिया,डीएपी का अधिकतम उपयोग करने और ईंधन की बचत कर देशहित में कार्य करने टीकाराम पटेल ने की अपील!

Vivek Pandey
Last updated: 28 May 2026 12:47
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
IMG 20260528 WA0137 1



छत्तीसगढ़ टुडे 24 न्यूज़ धरमजयगढ़: छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण योजना समस्या से समाधान तक,सुशासन की सरकार,आपके घर आपके द्वार सुशासन तिहार इसके तहत समस्या निवारण शिविर पंद्रह से बीस पंचायतो का एक स्थान पर आयोजित किया जाता है।जिसके तहत कल विकास खंड के खम्हार में आयोजित किया गया था।इससे पहले हाटी एवं बायसी में आयोजित हो चुका है।कल के सुशासन तिहार में उपस्थित जनों को मुख्य अतिथि के आसंदी से सम्बोधित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लिनव राठिया ने कहा की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन में जानता खुशहाल है।

IMG 20260528 WA0132

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी को पक्के का मकान दे रहे है।अंतिम छोर में बैठा व्यक्ति को भी यह अहसास नहीं होने दिया जा रहा है की वह गरीब है।सभी को मोदी जी मुफ्त अनाज,पक्का मकान,नल से स्वच्छ जल,गैस कनेक्शन,आयुष्मान कार्ड में पांच लाख तक का मुफ्त इलाज करा रहे है।शिविर को सम्बोधित करते हुए प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के संयोजक टीकाराम पटेल ने किसानो से अपील किया की वे अपने जमीन का मिट्टी परीक्षन करा कर जिस चीज आवश्यकता है उसे हि डालें।

IMG 20260528 WA0135

ज्यादा यूरिया का उपयोग न करें यूरिया के स्थान पर नैनो यूरिया नैनो डीएपी का ज्यादा उपयोग करें।कई किसानो का मानना है की नैनो यूरिया से फसल का कलर नहीं बदलता इस पर टीकाराम पटेल ने कहा कि आप कलर पर मत जाइये उत्पादन को देखिये।उन्होंने रूस ukren और ईरान अमेरिका के भीषण युद्ध की वजह से ईंधन भारत लाने में कठिनाई हो रही है और दिन प्रतिदिन कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है।उन्होंने जनता कर्मचारियों अधिकारियो से अपील की कि ईंधन का खपत कम कर देश हित में अपना योगदान दें।

IMG 20260528 WA0136

ऐसे शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं का जानकारी प्राप्त करें और उसका लाभ भी लें।शिविर में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष शिशुपाल गुप्ता,शशि पटेल,मंडल भाजपा अध्यक्ष भरतलाल साहू,भगवान सिंह,हितेश आदित्य,समय अग्रवाल,उत्तम पटेल जनपद पंचायत सदस्य जनक राम राठिया,मदनराम राठिया,मैनामती राठिया,दुहानी सिबल साय बैगा,खम्हार सरपंच शांति अनिरुद्ध राठिया,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चंद्रसैनी राठिया,संजय विश्वकर्मा सहित सत्रह ग्राम पंचयात के सरपंच,उप सरपंच सचिव करारोपण अधिकारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रवीण भगत,तहसीलदार हितेश साहू,जनपद पंचायत सीईओ मदनलाल साहू उपस्थित थे।

IMG 20260528 WA0134

शिविर में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों ने अपने अपने विभाग में चल रहे जन हितैसी योजनाओं को विस्तार से बताया शिक्षा विभाग के विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस आर सिदार,स्वास्थ विभाग के मीरी,पीएचई विभाग के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी जयचंद भगत,कृषि विभाग से के के पैंकरा,

IMG 20260528 WA0133

महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुनीता खलखो,समाज कल्याण विभाग,राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार मिशन सुश्री विनीता कुल्लू,आदिवासी विकास विभाग नविन कुमार यादव,राजस्व विभाग तहसीलदार कापु उन्मेश पटेल,वन विभाग उमाशंकर पटेल,लोक स्वास्थ यांत्रिकी जी एस चौहान,स्वास्थ विभाग एस बी पटेल,श्रमविभाग हुंकार सिंह सिदार,उद्यान विभाग दिलीप राठिया,पशुधन विभाग विवेक नायक ने विभाग में चल रहे योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम में मंच का संचालन आशीष विश्वास एवं साहू सर ने किया।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article छत्तीसगढ़ को मिला नया वन बल प्रमुख, अरुण कुमार पाण्डेय बने पीसीसीफ!
Next Article धरमजयगढ़ में मोहब्बत और अकीदत के साथ अदा की गई ईदुल अजहा की नमाज।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ में मोहब्बत और अकीदत के साथ अदा की गई ईदुल अजहा की नमाज।
Latest News 28 May 2026
छत्तीसगढ़ को मिला नया वन बल प्रमुख, अरुण कुमार पाण्डेय बने पीसीसीफ!
Latest News 27 May 2026
62 लाख की वित्तीय अनियमितता के आरोप में CMO और लेखापाल निलंबित!
Latest News 27 May 2026
धरमजयगढ़ वन मंडल में लगातार हाथियों की मौत, सवालों के घेरे में वन विभाग की कार्यशैली!
Latest News 24 May 2026
CG News : कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, कई शो-रूम कराए गए खाली!
Latest News 23 May 2026
धर्मजयगढ़ में पुनः शुरू होगा सरस्वती शिशु मंदिर, प्रवेश प्रक्रिया जल्द होंगी शुरू!
Latest News 22 May 2026
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का सख्त अल्टीमेटमआम जनता के हक का डीजल इंडस्ट्रीज को दिया तो होगी सीधी कार्रवाई!
Latest News 22 May 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?