By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ में मोहब्बत और अकीदत के साथ अदा की गई ईदुल अजहा की नमाज।
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ में मोहब्बत और अकीदत के साथ अदा की गई ईदुल अजहा की नमाज।
Latest News

धरमजयगढ़ में मोहब्बत और अकीदत के साथ अदा की गई ईदुल अजहा की नमाज।

Vivek Pandey
Last updated: 28 May 2026 18:25
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
IMG 20260528 WA0149

धरमजयगढ़ में मोहब्बत और अकीदत के साथ अदा की गई ईदुल अजहा की नमाज।

मुल्क में अमन चैन की मांगी दुआएं,,दिया गया भाईचारा का पैगाम।।
धरमजयगढ़:…मुस्लिम समाज के सदर हाजी अब्दुल कादिर जिलानी ने बताया कि ईदगाह में पेशइमाम मौलाना मुदस्सिर कादरी साहब क़िब्ला द्वारा ईदुल अजहा की नमाज अदा कराई गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। साथ ही सभी लोगों की सलामती एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की दुआ की गई।

IMG 20260528 WA0146

ईदगाह परिसर में सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईदुल अजहा की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने ईदुल अजहा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह त्योहार त्याग, सब्र, कुर्बानी और इंसानियत का पैगाम देता है। समाज के वरिष्ठजनों ने लोगों से आपसी प्रेम, शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

नगर में ईदुल अजहा को लेकर उत्साहपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला। प्रशासन एवं पुलिस व्यवस्था भी मुस्तैद रही, जिससे त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।वहीं ईदुल अजहा की नमाज दौरान बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु स्थानीय पुलिस प्रशासन के प्रति मीडिया प्रभारी असलम खान द्वारा आभार व्यक्त किया गया।



Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article नैनो यूरिया,डीएपी का अधिकतम उपयोग करने और ईंधन की बचत कर देशहित में कार्य करने टीकाराम पटेल ने की अपील!
Next Article मन की बात कार्यक्रम के श्रवण हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दिवान का कल खलबोरा आगमन!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

770543 scaled
धरमजयगढ़ दशहरा मैदान में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और करमा नृत्य के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का भव्य आगमन!
Latest News 14 October 2026
धरमजयगढ़ डाकघर में अव्यवस्थाओं का आलम, समय पर नहीं पहुंच रहे कर्मचारी! ग्रामीणों को हो रही परेशानी!
Latest News 13 October 2026
बैंड बाजा और आतिशबाजियों के साथ अग्रसेन जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में निकली भव्य शोभायात्रा, अग्र समाज ने उत्साह के साथ मनाई जयंती!
Latest News 12 October 2026
युवा नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक पर हादसा, साइड देने के दौरान हुई घटना विद्युत पोल में टकराने से बार -बार बची वाहन 33 केवी लाइन को लेकर उठे गंभीर सवाल!
Latest News 12 October 2026
धरमजयगढ़ में शारदीय नवरात्र की धूम, जयस्तंभ चौक बस स्टैंड में विराजमान हुईं मां दुर्गा! अम्बेटिकरा मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालु मनोकामना ज्योत कलश के कर रहे दर्शन!
Latest News 11 October 2026
सांसद के पहल से सरिया नदी में दो बड़े पुल निर्माण को मिली स्वीकृति
Latest News 11 October 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?