By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: प्रशासन और पुलिस फील्ड में बेहतर तालमेल के साथ करें काम-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > प्रशासन और पुलिस फील्ड में बेहतर तालमेल के साथ करें काम-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Latest News

प्रशासन और पुलिस फील्ड में बेहतर तालमेल के साथ करें काम-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:05
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
SHARE
1000772038

लॉ एंड ऑर्डर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने ली संयुक्त बैठक

रायगढ़ / कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर जिले में लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में कहा कि फील्ड में प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल के साथ काम करते दिखें और कानून व्यवस्था में कसावट लाएं। लॉ एंड ऑर्डर भंग करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। जिले वासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

1000772039


कलेक्टर श्री गोयल ने सभी अनुभाग के एसडीएम और पुलिस अधिकारियों से वहां लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े मसलों पर विस्तार से जानकारी ली। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि रायगढ़ एक औद्योगिक जिला है। यहां लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े कई मामले सामने आते हैं। जिसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमों को सतर्कता और मुस्तैदी से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। छेडख़ानी जैसी घटनाएं बिलकुल नही होनी चाहिए, शिकायत पर तत्काल सख्त कार्यवाही करें। कानून व्यव्स्था भंग करने वालों को चिन्हांकित कर उन पर निगरानी रखें और जरूरत पडऩे पर कड़ी कार्यवाही करें। धान खरीदी के मद्देनजर कलेक्टर श्री गोयल ने निर्देश देते हुए कहा कि खरीदी में 15 दिन शेष हैं। अवैध धान आवक की संभावना होती है, इसे रोकने कड़ी चौकसी जरूरी है, अत: बॉर्डर इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों के जिम्मे होती है। अत: वे और उनकी पूरी टीम आपसी समन्वय से काम करेंगे तो उसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने अधिकारियों से कहा कि जिले में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने प्रशासन और पुलिस के अधिकारी साझा सूचना तंत्र के साथ काम करेंगे तो बेहतर परिणाम हासिल होंगे। उन्होंने कानून व्यवस्था से जुड़े मामले और उनसे निपटने की रणनीति बनाने में आपसी समन्वय के साथ काम करने की बात कही। उन्होंने धान खरीदी को लेकर विशेष निगरानी और अवैध शराब निर्माण और विक्रय पर आबकारी विभाग के साथ मिलकर कार्यवाही करने की बात कही। इस दौरान शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निगम के साथ मिलकर अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह पुन: लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े मामलों की समीक्षा की जायेगी।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, एसडीएम खरसिया श्री रोहित सिंह, डीएसपी श्रीमती निकिता तिवारी सहित अन्य अनुभागों के एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक में शामिल हुए।
CMO Chhattisgarh
DPR Chhattisgarh
Kartikeya Ashok Goel

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article हाई कोर्ट ने खारिज की हवाला कारोबारी दम्मानी ब्रदर्स की याचिका, महादेव ऐप घोटाले में काट रहे हैं सजा…
Next Article संत शिरोमणि गुरूघासीदास बाबा सत्संग समारोह सम्पन्न
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

जिला पंचायत सीईओ नें धरमजयगढ़ पहुंच विकास कार्यों की समीक्षा बैठक,कार्यों को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश!बिरहोर परिवारों के बीच पहुंच बाटे कम्बल
Latest News 11 December 2025
जिला पंचायत सीईओ का धरमजयगढ़ दौरा,बिरहोर परिवारो से की भेट मुलाकात बैठक में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के दिए स्पष्ट निर्देश!
Latest News 11 December 2025
एसडीएम प्रवीण भगत की चौकसी, अवैध धान परिवहन पर लगातार जांच,सख्त कार्रवाई!
Latest News 9 December 2025
पुरुँगा कोल ब्लॉक जन सुनवाई तिथि का कभी भी हो सकता है ऐलान,जनवरी मे होने की बन सकती है संभावना ।पुरुँगा के ग्रामीणों की एकजुटता अडानी के लिए बनी सिरदर्द??
Latest News 9 December 2025
जिला भाजपा उपाध्यक्ष गोकुल यादव के जन्मोत्सव पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया विशेष मिलन समारोह! जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष शिशु शशि ने केक कटवा कर खलबोरा में किया भव्य वन भोज का आयोजन!
Latest News 7 December 2025
खरसिया क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की संयुक्त टीम की औचक जांच, नशीली दवाओं की बिक्री पर मिली गंभीर अनियमितताएँ
Latest News 6 December 2025
ग्राम पंचायत अलोला के रोजगार सहायक का गजब कारनामा, सिर्फ कागजों में ही करते हैं कार्य
Latest News 6 December 2025

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?