By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: महतारी वंदन योजना में दावा-आपत्ति वाले आवेदनों का शत-प्रतिशत करायें निराकरण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > महतारी वंदन योजना में दावा-आपत्ति वाले आवेदनों का शत-प्रतिशत करायें निराकरण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Latest News

महतारी वंदन योजना में दावा-आपत्ति वाले आवेदनों का शत-प्रतिशत करायें निराकरण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:09
Vivek Pandey
Share
6 Min Read
1000906575
SHARE
1000906575

पीएम आवास के कार्यों में दिखे आउटकम, आवास प्रेरणा हेतु लगाए चौपाल

Contents
आयुष्मान कार्ड एवं आधार अपडेशन के लिए लगातार करें कार्यप्रधानमंत्री आवास के कार्यो में दिखें आउटकमकृषि पम्प विद्युतीकरण का कार्य करें शत-प्रतिशत पूर्ण

आयुष्मान कार्ड एवं आधार अपडेशन के लिए लगातार करें कार्य

रायगढ़/ शासन द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है महतारी वंदन योजना, जिसके तहत राज्य की सभी विवाहित महिलाओं को प्रति माह डीबीटी के माध्यम से राशि प्रदान की जाएगी। ऑनलाईन में सभी की एन्ट्री होने के पश्चात दावा-आपत्ति मंगाये गये है, सभी जनपद सीईओ इस कार्य को गंभीरता से निराकरण करें ताकि शत-प्रतिशत महिलाओं को इसका लाभ मिले। उक्त बातें कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला पंचायत, विद्युत एवं क्रेडा विभाग की संयुक्त बैठक में कही। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव भी बैठक में उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि आगामी माह में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को राशि अंतरित की जाएगी। जिन महिलाओं का बैंक में आधार सीडिंग नहीं हुआ है, उनका शीघ्रता से निराकरण करायें, इसके लिए आगामी दो दिवस जिले के सभी बैंक शनिवार एवं रविवार को भी खुले रहेंगे। सभी जनपद सीईओ गंभीरता पूर्वक इस कार्य में जुट जाए, ताकि महिलाओं को मिलने वाली राशि में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसी तरह शासन की तरफ से पूर्व में जिन महिलाओं को किसी प्रकार की पेंशन राशि मिल रही है, उसका भी ध्यान रखें और उनका सॉफ्टेवयर में सही जानकारी दर्ज करें। ताकि आगे उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
कलेक्टर श्री गोयल ने जनपदवार संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए बीते वित्तीय वर्ष के सभी निर्माण कार्यों को आगामी मानसून से पहले तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में प्रगतिरत निर्माण कार्यो एवं अपूर्ण कार्यो की स्वयं समीक्षा करें। उन्होंने निर्माण कार्यो में लापरवाही बरतने वाले एजेंसी एवं ठेकेदार पर कड़ी कार्यवाही करने को कहा। कलेक्टर ने अप्रारंभ कार्यों की सूची तैयार रखते हुए शासन के निर्देशों के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को कहा कि जो कार्य स्वीकृत किए गए हैं, उसमें शासन द्वारा निर्धारित निविदाओं के नियमों का पालन करते हुए कार्य करना है। किसी भी कार्य में नियमों की अनदेखी अथवा लापरवाही पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी सभी जनपद सीईओ को पंचायत के बकाया विद्युत बिल राशि को शीघ्र ही जमा कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी जनपद सीईओ को आयुष्मान कार्ड एवं आधार अपडेशन का कार्य लगातार जारी रखने के निर्देश दिए। जिले में कितने लोग पलायन कर चुके है, कितने लोगों का आयुष्मान कार्ड बना और कौन लोग इसमें रूचि नहीं ले रहे इसकी जानकारी रखने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री गोयल ने क्रेडा विभाग की समीक्षा करते हुए अपने विभागीय योजनाओं का शत-प्रतिशत प्रचार-प्रसार कराते हुए इसका लाभ हितग्राहियों को दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, सभी जनपद सीईओ, विद्युत विभाग एवं क्रेडा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

1000906576

प्रधानमंत्री आवास के कार्यो में दिखें आउटकम

कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक के दौरान सभी जनपद सीईओ को प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अपूर्ण सभी कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने धरमजयगढ़ जनपद सीईओ को कापू क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्य में रूचि नहीं लेने के कारण नाराजगी जतायी। उन्होंने संबंधित सीईओ को आवास प्रेरणा हेतु वहां चौपाल लगाने के निर्देश दिए, ताकि इस कार्य में आउटकम दिखे। इसी तरह पुसौर एवं लैलूंगा क्षेत्र में भी चौपाल लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान वहां आयुष्मान कार्ड एवं आधार अपडेशन का भी कार्य करायें। ताकि ज्यादा से ज्यादा वहां के लोग चौपाल में शामिल हो सके।

कृषि पम्प विद्युतीकरण का कार्य करें शत-प्रतिशत पूर्ण

कलेक्टर श्री गोयल ने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए लाईन विस्तार के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कृषि पम्प विद्युतीकरण के कार्य को मार्च 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन हितग्राहियों को इसका लाभ मिल रहा है उसकी सूचीवार जानकारी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री विद्युत अद्योसंरचना विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत 33/11 केव्ही. उपकेन्द्र हेतु अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर की जानकारी ली। उन्होंने जिले में हाथी प्रभावित क्षेत्र में मिडस्पान पोल लगाने, केबल लगाने एवं अन्य व्यवस्थित कार्य हेतु विद्युत कंपनी द्वारा योजना में प्राप्त राशि के तहत प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी लोड प्वाईंट वाले ट्रांसफार्मर को बेहतर करने के निर्देश दिए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1000903912 शाला प्रबंध समिति के सदस्यों का विकास खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न ।।
Next Article फायर केस से बचाव के लिए वन विभाग चेक लिस्ट का करायें सत्यापन-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

कापू के गल्ला व्यापारी से दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट: कट्टा अड़ाकर हवाई फायरिंग, व्यापारी से नगदी व मोबाइल लूटकर हुए फरार!
Latest News 28 April 2026
जनजागरुकता रैली निकालकर गौ माता को राष्ट्रमाता दर्जा देने की मांग कापू तहसील कार्यालय पहुंच शौपा गया ज्ञापन!
Latest News 27 April 2026
धरमजयगढ़ में मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर बड़ी चोरी : ₹1.50 लाख के माल और नगदी पर हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी
Latest News 27 April 2026
धरमजयगढ़ में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती, 4 मई को वॉक-इन-इंटरव्यू!
Latest News 26 April 2026
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण की कोशिश, वन विभाग ने 22 लोगों को किया गिरफ्तार…
Latest News 26 April 2026
धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2026 : सीएम विष्णुदेव साय का निर्णायक कदम – धर्मांतरण पर सख्ती और समाज में संतुलन
Latest News 26 April 2026
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की उपस्थिति में केलो विहार समिति के सदस्यों से संवाद, पात्र हितग्राहियों को किया गया मांग पत्र वितरण
Latest News 24 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?