By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: फायर केस से बचाव के लिए वन विभाग चेक लिस्ट का करायें सत्यापन-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > फायर केस से बचाव के लिए वन विभाग चेक लिस्ट का करायें सत्यापन-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Latest News

फायर केस से बचाव के लिए वन विभाग चेक लिस्ट का करायें सत्यापन-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:09
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
SHARE
1000906878

डीएफओ धरमजयगढ़ को क्षेत्र में विलेज टूरिज्म के नए अवसर ढूंढने के निर्देश दिए।

ग्रीष्म ऋतु में जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था करें सुनिश्चित

रायगढ़/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में वन विभाग, सहकारिता एवं अपेक्स बैंक की संयुक्त बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गोयल ने आगामी ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर जंगलों में लगने वाले आग पर नियंत्रण पाने हेतु डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स से समन्वय करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वन विभाग द्वारा किए जाने वाले विभागीय फायर चेक लिस्ट का विभागीय अमले द्वारा सत्यापन कराने के निर्देश दिए। ताकि आग लगने की स्थिति में आसानी से काबू किया जा सके। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत उपस्थित रहे।

1000906879


डीएफओ धरमजयगढ़ ने कलेक्टर श्री गोयल को पालन प्रतिवेदन के तहत जानकारी देते हुए बताया कि धरमजयगढ़ में मछली पालन हेतु समिति का चयन किया गया है लेकिन वहां तालाब नहीं है। जिस पर कलेक्टर श्री गोयल ने मनरेगा के तहत तालाब निर्माण हेतु आवश्यक कार्य योजना बनाने की निर्देश दिए, ताकि बिरहोर एवं आदर्श ग्राम के समितियां द्वारा मछली पालन का कार्य किया जा सके। इस दौरान उन्होंने नरवा विकास कार्य प्रगति की जानकारी दी। कलेक्टर श्री गोयल ने नरवा विकास के शेष कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने किसान वृक्ष मित्र योजना में अन्य विभागों से चिन्हांकित बड़े किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
डीएफओ धरमजयगढ़ ने बताया कि कैम्पा योजना अंतर्गत सड़क किनारे, नदी किनारे, ब्लॉक में वृक्षारोपण के लिए परिक्षेत्र अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर स्थल का सर्वे कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार योजना अंतर्गत नर्सरी में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। साथ ही वन अपराध एवं अतिक्रमण पर लगातार कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण हेतु क्रेता की नियुक्त हो चुकी हैं। तेंदूपता संग्रहण हेतु शाखाकर्तन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था, जिसे बेहतर क्वालिटी के तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जा सके। उन्होंने बताया कि लघु वनोपज का संग्रहण में शहद, साल बीज, रागी, कोदो का संग्रहण किया जाना है। जिस पर कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि रागी के लक्ष्य पर फोकस कर कार्य करने के निर्देश दिए। डीएफओ धरमजयगढ़ ने बताया कि वन मंडल में माहुल पत्ता एवं सवई घास प्रसंस्करण का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने डीएफओ धरमजयगढ़ को ग्रीष्म ऋतु में वन्य प्राणियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाथी प्रभावित क्षेत्रों में वन्य प्राणियों के शिकार से रोकथाम हेतु नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने डीएफओ धरमजयगढ़ को क्षेत्र में विलेज टूरिज्म के नए अवसर ढूंढने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले में पंजीकृत समितियां की जानकारी ली। उन्होंने अकार्यशील समितियां के परिसमापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहकारी समितियों के अंकेक्षण कार्यों की जानकारी लेते हुए, अंकेक्षण हेतु शेष समितियों के कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अपेक्स बैंक की समीक्षा करते हुए ऋण, बीज, उर्वरक वितरण की जानकारी ली तथा धान उठाव के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, डीआरसीएस श्री जायसवाल, अपेक्स बैंक नोडल श्री सोढ़ी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1000906575 महतारी वंदन योजना में दावा-आपत्ति वाले आवेदनों का शत-प्रतिशत करायें निराकरण-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Next Article IMG 20240229 WA0034 संविदा नियुक्ति में बड़ा बदलाव ! विभागीय जांच या मुकदमा चलने पर नहीं माने जाएंगे पात्र
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

BIG BREAKING: मुख्यमंत्री साय की घोषणा के तीन दिन बाद महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी…
Latest News 14 January 2026
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की प्रदेश कार्यसमिति में विवेक पांडे एवं उमा यादव को मिली अहम जिम्मेदारी!
Latest News 12 January 2026
कुमरता में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी जोरो पर, घर-घर पहुंच रहा जनआह्वान!
Latest News 11 January 2026
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में नई जिम्मेदारी, टीकाराम पटेल बने प्राकृत‍िक खेती / मिलेट्स जनजागरण अभियान के प्रदेश प्रकल्प संयोजक!
Latest News 11 January 2026
धरमजयगढ़ ब्लाक के ढोढागाँव मे 15 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप ग्रामीणों में आक्रोश!
Latest News 10 January 2026
धान मंडी मे सुखती के नाम लाखो का खेला आखिर कौन-कौन है इसमे शामिल पड़े पूरी खबर!
Latest News 10 January 2026
धरमजयगढ़ एसआईआर: दस्तावेज सत्यापन और दावा आपत्ति प्रारंभ 22 जनवरी तक
Latest News 9 January 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?