By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: छत्तीसगढ़ के प्रयाग आएंगे धीरेंद्र शास्त्री, पंडित प्रदीप मिश्रा सहित बड़े-बड़े दिग्गज
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > छत्तीसगढ़ के प्रयाग आएंगे धीरेंद्र शास्त्री, पंडित प्रदीप मिश्रा सहित बड़े-बड़े दिग्गज
Latest News

छत्तीसगढ़ के प्रयाग आएंगे धीरेंद्र शास्त्री, पंडित प्रदीप मिश्रा सहित बड़े-बड़े दिग्गज

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:08
Vivek Pandey
Share
3 Min Read
2 1708410881
SHARE
2 1708410881

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और संस्कृति विभाग के अधिकारी राजिम कुंभ के भव्य आयोजन की तैयारी में जुट गए हैं। आयोजन में कोई कमी न रह जाए, इसलिए कलेक्टर और संचालक स्तर के अधिकारी इसकी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राजिम कुंभ को बीजेपी सरकार भव्य तरीके से मनाएगी। मेलास्थल को 25 सेक्टरों में बांटा गया है।इस बार कुंभ में महामंडलेश्वर विशोकानंद भारती, पंडित प्रदीप मिश्रा, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पंडोखर सरकार जैसे बड़े-बड़े दिग्गज शामिल हो रहे हैं। संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इन धर्म गुरुओं को कुंभ में शामिल होने का न्योता भेजा था, जिसे धर्मगुरुओं ने स्वीकार कर लिया है। धर्मगुरुओं के अलावा काशी, मथुरा, बनारस, अयोध्या, अमरकंटक और चित्रकूट से बड़ी संख्या में साधु-संत पहुंचेंगे।

देश भर के साधु-संतों को पहुंचा न्योता

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अधिकारियों ने बताया, कि देश के सभी राज्यों में साधु-संतों को राजिम कुंभ का न्योता भेजा गया है। बड़ी संख्या में VIP गेस्ट भी शामिल हो सकते है। इसके लिए तैयारी जोरों पर की जा रही है। सुरक्षा से लेकर उनके रुकने तक के इंतजाम विभागीय अधिकारी कर रहे हैं।

शाही सवारी और अखाड़ा रहेगा केंद्र बिंदु

राजिम कुंभ और उससे जुड़ी कहानियां श्रद्धालुओं और अतिथियों को पता चल सके, इसलिए राजिम मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ बनाया जा रहा है। मेले को पर्यटन की तर्ज पर बढ़ावा मिल सके, इसलिए दूसरे राज्यों के कारोबारियों को मेला परिसर में दुकानों के लिए जगह दी गई है।कुंभ में आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इसमें अयोध्या, काशी, मथुरा के साधु-संत आएंगे। कुंभ में एक दर्जन से ज्यादा अखाड़ों की शाही सवारी, जुलूस, साधु-संतों का दरबार, झांकियां, नागा साधुओं और धर्मगुरुओं की उपस्थिति खास आकर्षण रहेगी।

मेले में 25 से ज्यादा सेक्टर बनाए जाएंगे

मेले में VIP गेस्ट, साधु-संतों, श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों के रुकने के लिए 25 से ज्यादा सेक्टर बनाए जाएंगे। इन सेक्टरों में रुकने की व्यवस्था के अलावा, शौचालय, नहाने-धोने और भोजन की अलग से व्यवस्था की जाएगी। कुंभ में एक मुख्य स्टेज बनाया जाएगा। इसके अलावा छोटे-छोटे स्टेज अलग से होंगे, जिनमें राजकीय अतिथियों और राजनेताओं को बैठाया जाएगा।

पॉर्किंग बनेगी और रोड मैप जारी होगा

राजिम कुंभ पहुंचने वाले अतिथियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए मेले के चारों तरफ पॉर्किंग बनाई जाएगी। पॉर्किंग का रोडमैप भी जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी किया जाएगा। श्रद्धालुओं को अपनी गाड़ी खड़ी करने में किसी तरह की परेशानी ना हो, इसलिए पॉर्किंग का अलग-अलग स्थान चिन्हांकित किया गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article धरमजयगढ़ में दिव्यांग बच्चों का आंकलन शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न
Next Article IMG 20240221 WA0001 धरमजयगढ़ के बायसी कोल ब्लॉक के लिए जय अंबे, इंड सिनर्जी, नीलकंठ और इंद्रमणि में टक्कर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026
धरमजयगढ़–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास को मिलेगी नई गति!
Latest News 13 June 2026
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की अनूठी पहल!
Latest News 12 June 2026
पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और अनधिकृत बिक्री पर केंद्र सरकार सख्त, नई अधिसूचना जारी!
Latest News 12 June 2026
सरस्वती शिशु मंदिर को पुनः प्रारम्भ करने कवायद हुई तेज!
Latest News 11 June 2026
धरमजयगढ़ प्रवास पर पहुंचे सांसद राधेश्याम राठिया, ऑटो चालकों व कुलियों के बीच बिताया समय! मोदी जी के 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल पर हनुमान मंदिर पहुंच की पूजा अर्चना!
Latest News 10 June 2026
कापू ब्लॉक के ग्राम सलका में हिन्दू धर्म जागरण बैठक संपन्न, दो लोगों की कराई गई घर वापसी
Latest News 9 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?