By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: धरमजयगढ़ के बायसी कोल ब्लॉक के लिए जय अंबे, इंड सिनर्जी, नीलकंठ और इंद्रमणि में टक्कर
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > धरमजयगढ़ के बायसी कोल ब्लॉक के लिए जय अंबे, इंड सिनर्जी, नीलकंठ और इंद्रमणि में टक्कर
Latest News

धरमजयगढ़ के बायसी कोल ब्लॉक के लिए जय अंबे, इंड सिनर्जी, नीलकंठ और इंद्रमणि में टक्कर

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 08:08
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
IMG 20240221 WA0001
SHARE
IMG 20240221 WA0001

कोयला मंत्रालय नौवें राउंड के तहत 32 कोयला खदानों को रखा था नीलामी सूची में, मंगलवार को खुली बोलियां

Contents
ईडी की रडार में जय अंबे और इंद्रमणिएक ही कंपनी जिसका प्लांट

रायगढ़ 21फरवरी: कोयला मंत्रालय लगातार कमर्शियल माइनिंग में बढ़ोतरी कर रहा है। नौवें राउंड के लिए भी 32 कोयला खदानों को नीलामी के लिए रखा गया था जिसमें से धरमजयगढ़ के बायसी कोल ब्लॉक के लिए सामने आई कंपनियों के नाम ने चौंकाया है। जय अंबे रोड लाइंस, इंड सिनर्जी इंद्रमणि मिनरल्स और नीलकंठ कोल माइनिंग इस कोल ब्लॉक के लिए बिड डाली है। कोयला मंत्रालय को वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के नौंवें दौर के तहत प्रस्तावित कोयला खदानों के लिए निविदाएं मंगवाई थी। कोयला मंत्रालय ने 20 दिसंबर 2023 को 32 कोयला खदानों के लिए कमर्शियल कोयला खदान नीलामी का नौवां राउंड शुरू किया था। इसके लिए बोलियां जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार को थी। मंगलवार को टेक्निकल बिड खोली गई हैं।
नीलामी के 19 वीं लॉट 8 कोल ब्लॉक के लिए 28 कंपनियों की बिड आई हैं। पांच कोल ब्लॉक के लिए सिंगल बिड आई है। 14 कोल ब्लॉक के लिए किसी भी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई। वहीं 17 वें लॉट में पांच कोल ब्लॉक के लिए भी बिड आमंत्रित थी। इसमें से तीन के लिए सात कंपनियों की बिड़ प्राप्त हुई है। बाकी दो के लिए कोई बिड नहीं आई। इस तरह 32 कोल ब्लॉक में से 16 के लिए ही एक या एक से अधिक बोलियां प्राप्त हुई हैं। इसमें रायगढ़ के तीन कोल ब्लॉक बायसी, वेस्ट ऑफ बायसी और झारपालम टांगरघाट को रखा गया था। वेस्ट ऑफ बायसी के लिए कोई बिड नहीं आई। झारपालम टांगरघाट के लिए एक ही बिड मिली। जबकि बायसी के लिए चार कंपनियों ने बिड डाली है। इस कोल ब्लॉक को हासिल करने के लिए जय अंबे रोड लाइंस प्रालि रायपुर, इंड सिनर्जी लिमिटेड रायगढ़, इंद्रमणि मिनरल्स इंडिया प्रालि रायपुर और नीलकंठ कोल माइनिंग प्रालि में टक्कर होनी है। ये नाम पिछले दिनों सुर्खियों में रहे हैं।

ईडी की रडार में जय अंबे और इंद्रमणि

पिछले दो साल से कोल लेवी को लेकर छग में ईडी ने कई कार्रवाई की है। इसमें जय अंबे रोडलाइंस और इंद्रमणि मिनरल्स की भूमिका संदेहास्पदं है। इंद्रमणि ग्रुप के डायरेक्टर सुनील अग्रवाल तो अभी भी जेल में ही हैं। रायगढ़ में दो कोल वॉशरी भी इंद्रमणि ग्रुप ने खरीदी हैं। इसके अलावा जय अंबे रोड लाइंस के डायरेक्टर जोगेंद्र सिंह, अमेंद्र सिंह ठाकुर और धर्मेंद्र सिंह हैं। सीएसपीजीसीएल को आवंटित कोयला खदान से कोयला परिवहन का ठेका भी जय अंबे को मिला था। रॉबर्टसन साइडिंग का काम भी यही कंपनी कर रही थी। अब कोल ब्लॉक के लिए इन कंपनियों के बीच टक्कर होनी है।

एक ही कंपनी जिसका प्लांट

चारों में केवल इंड सिनर्जी ही ऐसी कंपनी है जिसके पास पावर प्लांट है। इसके अलावा बाकी तीनों कंपनियां कोल ट्रेडिंग और वॉशरी बिजनेस से जुड़ी हुई हैं। इंड सिनर्जी के डायरेक्टर घनश्याम डालमिया, श्रवण अग्रवाल व अन्य हैं। पिछले दिनों घनश्याम डालमिया के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की थी। नीलकंठ कोल माइनिंग ने इसके पहले सातवें राउंड में धरमजयगढ़ के ही शेरबंद कोल ब्लॉक को हासिल किया है। अब उससे जुड़े दूसरे कोल ब्लॉक के लिए भी बिड डाली है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 2 1708410881 छत्तीसगढ़ के प्रयाग आएंगे धीरेंद्र शास्त्री, पंडित प्रदीप मिश्रा सहित बड़े-बड़े दिग्गज
Next Article 1000884467 scaled जामपाली खदान में पीएससी बैठक संपन्न सुरक्षा पर चर्चा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
अंबे टिकरा से किलकिला धाम तक निकलेगी बोल बम कांवर यात्रा!
Latest News 19 August 2026
युवा मोर्चा की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी की खबर गलत मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की कामकाजी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा— विवेक पाण्डेय धरमजयगढ़ मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी!
Latest News 18 August 2026
मंडल भाजपा धरमजयगढ़ की बैठक हुई संपन्न। जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक!
Latest News 17 August 2026
साइबर जागरूकता अभियान से जुड़ें, सुरक्षित डिजिटल भविष्य की ओर बढ़ें — राजेश जागड़े थाना प्रभारी धरमजयगढ़
Latest News 17 August 2026
अटल जी की पुण्यतिथि पर अटल परिसर में श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने याद किया राष्ट्रनेता का विराट व्यक्तित्व!
Latest News 17 August 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?