By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जिला पंचायत सीईओ नें धरमजयगढ़ पहुंच विकास कार्यों की समीक्षा बैठक,कार्यों को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश!बिरहोर परिवारों के बीच पहुंच बाटे कम्बल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जिला पंचायत सीईओ नें धरमजयगढ़ पहुंच विकास कार्यों की समीक्षा बैठक,कार्यों को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश!बिरहोर परिवारों के बीच पहुंच बाटे कम्बल
Latest News

जिला पंचायत सीईओ नें धरमजयगढ़ पहुंच विकास कार्यों की समीक्षा बैठक,कार्यों को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश!बिरहोर परिवारों के बीच पहुंच बाटे कम्बल

Vivek Pandey
Last updated: 11 December 2025 11:24
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1003642637

कुम्हीचुंवा गांव पहुंचे जिला पंचायत सीईओ, निरीक्षण संग बिरहोर परिवारों को मिली राहत!

धरमजयगढ़। जनपद पंचायत धरमजयगढ़ में बुधवार का दिन प्रशासनिक सक्रियता और मानवीय संवेदना का अद्भुत संगम साबित हुआ। जिला पंचायत सीईओ अभिजीत पठारे ने धरमजयगढ़ जनपद का दौरा कर कार्यों की गहन समीक्षा की। जनपद परिसर में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों–कर्मचारियों को निष्पक्षता और कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए, ताकि विकास की प्रत्येक धारा अपने लक्ष्य तक स्वच्छ रूप से पहुंच सके।

1003642641

वहीं इसके बाद निरीक्षण यात्रा यहीं नहीं रुकी। जिला सीईओ पठारे कापू क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्हीचुंवा पहुंचे, जहां मोहल्ला चिखलापानी स्थित प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और वहीं बच्चों से जुड़ी योजनाओं में सुधार और बेहतर सुविधाओं पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया। इसी दौरान चिखलापानी में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समाज के 35 परिवारों के बीच जिला सीईओ ने शीतलहर से राहत पहुंचाने हेतु कंबल वितरण किया। कड़कड़ाती ठंड में प्रशासन की यह सौगात ग्रामीण चेहरे पर गर्माहट बनकर उतरी।

1003642639

और वहीं जिला पंचायत सीईओ अभिजीत पठारे, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के सीईओ मदनलाल साहू की कार्यशैली से विशेष रूप से प्रभावित दिखे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उनकी तत्परता, पारदर्शिता और जनहितोन्मुख कार्यप्रणाली की सराहना की।

इस पूरे दौरा कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ नीलाराम पटेल, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ सीईओ मदनलाल साहू, समाज सेवी ललेश अग्रवाल एवं महेश पटेल, जनपद सदस्य विनय कुमार शर्मा, ग्राम पंचायत के सरपंच–सचिव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article जिला पंचायत सीईओ का धरमजयगढ़ दौरा,बिरहोर परिवारो से की भेट मुलाकात बैठक में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के दिए स्पष्ट निर्देश!
Next Article धरमजयगढ़ की मंडियों में एसडीएम की सक्रियता,किसानों के हित में सख्त प्रशासन!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धान खरीदी में गड़बड़ी पर सख्ती : उपार्जन केंद्र में 50 लाख से ज्यादा की अनियमितता उजागर, प्रभारी पर एफआईआर दर्ज
Latest News 20 January 2026
धरमजयगढ़ क्षेत्र में अजीम प्रेम ज़ी फाउंडेशन द्वारा संचालित हो रहे लइका घर में नहीं मिल रहा पौष्टिक आहार, खिचड़ी में नहीं रहता सब्जी।
Latest News 20 January 2026
7 सूत्री मांगों को लेकर युवा जनसेवा संगठन नेधरमजयगढ़ sdm के नाम सौंपा ज्ञापन!
Latest News 20 January 2026
धरमजयगढ़ विकासखंड मे गौ विज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन,विद्यालयो में हवन मन्त्रोंचार कर परीक्षा का किया गया शुभारंभ!
Latest News 19 January 2026
थाना प्रभारी को कुत्तों ने दौड़ाया, बचने के दौरान ट्रक की जद में आने से मौत!नंदलाल पैकरा के आकस्मिक निधन से न केवल मुंगेली पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है.
Latest News 19 January 2026
धर्मजयगढ़ के उर्सु लाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुआ भव्य वार्षिक उत्सव उड़ान सपनो की, हुआ आयोजन
Latest News 18 January 2026
कौवाडाही में विकास के दावों की पोल खुली, पहाड़ी कोरवा आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित!
Latest News 18 January 2026

Categories

  • Latest News
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?