By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जिला पंचायत सीईओ का धरमजयगढ़ दौरा,बिरहोर परिवारो से की भेट मुलाकात बैठक में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के दिए स्पष्ट निर्देश!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जिला पंचायत सीईओ का धरमजयगढ़ दौरा,बिरहोर परिवारो से की भेट मुलाकात बैठक में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के दिए स्पष्ट निर्देश!
Latest News

जिला पंचायत सीईओ का धरमजयगढ़ दौरा,बिरहोर परिवारो से की भेट मुलाकात बैठक में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के दिए स्पष्ट निर्देश!

Vivek Pandey
Last updated: 11 December 2025 10:01
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
80693 1

कुम्हीचुंवा गांव पहुंचे जिला पंचायत सीईओ, निरीक्षण संग बिरहोर परिवारों को मिली राहत!

धरमजयगढ़। जनपद पंचायत धरमजयगढ़ में बुधवार का दिन प्रशासनिक सक्रियता और मानवीय संवेदना का अद्भुत संगम साबित हुआ। जिला पंचायत सीईओ अभिजीत पठारे ने धरमजयगढ़ जनपद का दौरा कर कार्यों की गहन समीक्षा की। जनपद परिसर में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों–कर्मचारियों को निष्पक्षता और कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए, ताकि विकास की प्रत्येक धारा अपने लक्ष्य तक स्वच्छ रूप से पहुंच सके।

वहीं इसके बाद निरीक्षण यात्रा यहीं नहीं रुकी। जिला सीईओ पठारे कापू क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्हीचुंवा पहुंचे, जहां मोहल्ला चिखलापानी स्थित प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और वहीं बच्चों से जुड़ी योजनाओं में सुधार और बेहतर सुविधाओं पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया। इसी दौरान चिखलापानी में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर समाज के 35 परिवारों के बीच जिला सीईओ ने शीतलहर से राहत पहुंचाने हेतु कंबल वितरण किया। कड़कड़ाती ठंड में प्रशासन की यह सौगात ग्रामीण चेहरे पर गर्माहट बनकर उतरी।

80696

और वहीं जिला पंचायत सीईओ अभिजीत पठारे, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के सीईओ मदनलाल साहू की कार्यशैली से विशेष रूप से प्रभावित दिखे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उनकी तत्परता, पारदर्शिता और जनहितोन्मुख कार्यप्रणाली की सराहना की।

इस पूरे दौरा कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ नीलाराम पटेल, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ सीईओ मदनलाल साहू, समाज सेवी ललेश अग्रवाल एवं महेश पटेल, जनपद सदस्य विनय कुमार शर्मा, ग्राम पंचायत के सरपंच–सचिव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article एसडीएम प्रवीण भगत की चौकसी, अवैध धान परिवहन पर लगातार जांच,सख्त कार्रवाई!
Next Article जिला पंचायत सीईओ नें धरमजयगढ़ पहुंच विकास कार्यों की समीक्षा बैठक,कार्यों को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश!बिरहोर परिवारों के बीच पहुंच बाटे कम्बल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

गौवंशों की मौत से मचा हड़कंप, आक्रोशित गौसेवकों ने भवानी मंदिर के पास किया चक्काजाम!
Latest News 14 August 2026
कापू तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, हजारों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा!
Latest News 14 August 2026
धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत मिरीगुढ़ा आदि सेवा केंद्र में सचिव नदारद, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिलने पर उठे सवाल!
Latest News 13 August 2026
धरमजयगढ़ तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, हजारों छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा मे लिया हिस्सा!
Latest News 13 August 2026
रात के अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर हुए फरहार धरमजयगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मवेशियों से भरी ट्रक हुई जप्त!
Latest News 12 August 2026
धरमजयगढ़ में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राधेश्याम राठिया रहेंगे मौजूद!
Latest News 11 August 2026
बड़ी खबर: महिला जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि नामांकन पर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला!
Latest News 10 August 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?