By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: एसडीएम प्रवीण भगत की चौकसी, अवैध धान परिवहन पर लगातार जांच,सख्त कार्रवाई!
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > एसडीएम प्रवीण भगत की चौकसी, अवैध धान परिवहन पर लगातार जांच,सख्त कार्रवाई!
Latest News

एसडीएम प्रवीण भगत की चौकसी, अवैध धान परिवहन पर लगातार जांच,सख्त कार्रवाई!

Vivek Pandey
Last updated: 9 December 2025 19:58
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
79924

धरमजयगढ़। धान खरीदी का मौसम इन दिनों अपने चरम पर है। वहीं किसान उम्मीदों की गठरी लेकर केंद्रों की ओर बढ़ रहे हैं और शासन-प्रशासन पूरी तत्परता से व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटा हुआ है। खरीदी केंद्रों में टोकन व्यवस्था लागू की गई है, किंतु तकनीकी खामियों के कारण सर्वर डाउन होने से किसानों को थोड़ी असुविधा भी झेलनी पड़ी।

इधर, छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बार फर्जी धान बिक्री और बिचौलियों पर शिकंजा कसने का स्पष्ट संदेश दे दिया है। राज्यभर में एसडीएम, तहसीलदार, जिला एवं ब्लॉक नोडल अधिकारी से लेकर जांच–निगरानी समितियों तक को इस अभियान में सक्रिय कर दिया गया है।

इसी क्रम में धरमजयगढ़ एसडीएम प्रवीण कुमार भगत सख्त रुख अपनाए हुए हैं। धान खरीदी केंद्रों से लेकर ब्लॉक और जिला सीमा तक वे लगातार दौरा कर रहे हैं, वाहन चेकिंग कर रहे हैं और अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

वहीं आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसडीएम भगत की टीम ने कापू क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कापू सीमा स्थित गोलबुड़ा के पास सीतापुर (सरगुजा) से किलकिला–नारायणपुर मार्ग की ओर ले जाए जा रहे धान से भरे एक ट्रैक्टर को रोककर जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान चालक कोई भी वैध दस्तावेज—न खेत संबंधी कागजात, न परिवहन अनुमति, और न ही खरीफ उपज ले जाने का अधिकारपत्र—प्रस्तुत कर पाया। तत्पश्चात वाहन को कापू थाने में जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई।

और वहीं धान खरीदी के इस सीजन में प्रशासन पूरी सक्रियता से दबिश दे रहा है। धान की अवैध खरीदी–बिक्री और बिना दस्तावेज परिवहन पर सख्ती बढ़ा दी गई है। वहीं एसडीएम प्रवीण भगत की कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी सतर्कता से अवैध कारोबारियों में खौफ तो किसानों में भरोसे का संचार देखने को मिल रहा है।

बहरहाल धरमजयगढ़ में इस बार धान का मौसम केवल फसल का ही नहीं, बल्कि कानून और व्यवस्था की कसौटी का भी बन गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article पुरुँगा कोल ब्लॉक जन सुनवाई तिथि का कभी भी हो सकता है ऐलान,जनवरी मे होने की बन सकती है संभावना ।पुरुँगा के ग्रामीणों की एकजुटता अडानी के लिए बनी सिरदर्द??
Next Article जिला पंचायत सीईओ का धरमजयगढ़ दौरा,बिरहोर परिवारो से की भेट मुलाकात बैठक में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के दिए स्पष्ट निर्देश!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध: ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, खाद्य सचिव ने की अफवाहों से बचने की अपील
Latest News 14 May 2026
वन कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान नियम विरुद्ध स्थानांतरण व लंबित समस्याओं को लेकर जताया आक्रोश
Latest News 12 May 2026
दलदल में फंसने से हाथी शावक की दर्दनाक मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
Latest News 11 May 2026
धरमजयगढ़ में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं, बीती रात मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में चोरी पूर्व की चोरियों का अब तक नहीं चला सुराग, स्थानीय जनता में बढ़ता आक्रोश!
Latest News 10 May 2026
धर्मजयगढ़: संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न!
Latest News 8 May 2026
प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर हितग्राही के विरुद्ध होगी कुर्की की कार्यवाही
Latest News 8 May 2026
जिला कार्य समिति के सदस्य महेश चैनानी को घरघोड़ा भाजपा मंडल की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम कामकाजी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन।
Latest News 8 May 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?