By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: बिना रॉयल्टी की गाड़ी पकड़ो और छोड़ो, खनिज विभाग मौज में
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > बिना रॉयल्टी की गाड़ी पकड़ो और छोड़ो, खनिज विभाग मौज में
Latest News

बिना रॉयल्टी की गाड़ी पकड़ो और छोड़ो, खनिज विभाग मौज में

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:01
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
1001221774
SHARE
1001221774

रायगढ़ जिले में इंस्पेक्टर राज, टिमरलगा और गुड़ेली से आने वाली बिना टीपी की गाड़ियों की एंट्री

रायगढ़। खनिज विभाग में इंस्पेक्टर राज कभी खत्म नहीं होने वाला। एक बार फिर से लाइमस्टोन और डोलोमाइट की गाडिय़ों में मनमानी कार्रवाई की जा रही है। बिना रॉयल्टी के गाडिय़ों को पकड़ा जा रहा है, लेकिन बिना कार्रवाई के छोड़ा जा रहा है। अंतर्जिला बैरियर में भी अंधेर मचा हुआ है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अलग बनने के बाद लाइमस्टोन और डोलोमाइट के 80 प्रश क्रशर उसी क्षेत्र के तहत आ गए। पर्यावरणीय स्वीकृति नहीं मिलने के कारण क्रशरों को रॉयल्टी पर्ची नहीं मिल रही है। बिना रॉयल्टी के ही क्रशरों से गिट्टी रायगढ़ भेजी जा रही है। दोनों जिलों के खनिज विभाग बेहतरीन रणनीति के तहत काम कर रहे हैं।
सारंगढ़ में बिना रॉयल्टी के गाडिय़ां निकल रही हैं। रायगढ़ में ऐसी गाडिय़ों पर कार्रवाई के बजाय उन्हें छोड़ा जा रहा है। खनिज विभाग में सरकार बदलने के बाद अचानक से इंस्पेक्टर राज शुरू हो गया है। यहां किसी बदलाव की बात बेमानी है क्योंकि जिस अधिकारी को जमीनी स्तर पर कार्रवाई करनी है, वह गाडिय़ों को खुला छोड़ रहा है। हाल ही में टिमरलगा से चार गाडिय़ां बिना रॉयल्टी के छातामुड़ा चौक के पास पकड़ी गई थी। कागजात मांगे गए तो क्रशर संचालकों ने फोन कर दिया। कुछ बातचीत के बाद चारों गाडिय़ों को छोड़ दिया गया। जबकि कलेक्टर रायगढ़ ने बिना रॉयल्टी गाडिय़ों को तुरंत जब्त करने का आदेश दिया है। कलेक्टर की सख्ती भी खनिज विभाग को नियंत्रित नहीं कर पा रही है।क्रशरों का ज्यादातर कारोबार रायगढ़ से होता है। सरकार को राजस्व दिए बिना अवैध खनन के लाइमस्टोन को बिना रॉयल्टी रायगढ़ भेजा जा रहा है। इस पर कार्रवाई के बजाय खनिज विभाग खुलेआम भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहा है। बिना रॉयल्टी की गाडिय़ों को लेन-देन कर छोड़ा जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1001219684 जननेता श्रध्देय रोशनलाल अग्रवाल जी की जयंती पर 20 जून को होगा रक्तदान शिविर
Next Article 1001222628 जलावर्धन योजना में भारी अनियमितता: वर्तमान सीएमओ ने नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व CMO और इंजीनियर के खिलाफ दर्ज कराई FIR…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?