By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जलजनित जलजनित जलजनित रोगों को लेकर रहें सावधान, रोकथाम के लिए रखें पर्याप्त तैयारी- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जलजनित जलजनित जलजनित रोगों को लेकर रहें सावधान, रोकथाम के लिए रखें पर्याप्त तैयारी- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Latest News

जलजनित जलजनित जलजनित रोगों को लेकर रहें सावधान, रोकथाम के लिए रखें पर्याप्त तैयारी- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:01
Vivek Pandey
Share
6 Min Read
1001216427
SHARE
1001216427

कलेक्टर ने केसीसी निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

Contents
कलेक्टर श्री गोयल ने ली समय-सीमा की बैठकजुलाई में चलेगा वृक्षारोपण अभियानशहरी क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड निर्माण में लाएं तेजी

जुलाई में चलेगा वृक्षारोपण अभियान, कलेक्टर श्री गोयल ने विभागों से कहा तैयारी कर लें पूरी

कलेक्टर श्री गोयल ने ली समय-सीमा की बैठक

रायगढ़, 18 जून 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने आगामी बारिश के मौसम में जल जनित रोगों के रोकथाम को लेकर समुचित प्रबंध करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को देते हुए कहा कि ऐसे इलाके जहां पिछले वर्ष उल्टी, डायरिया, पीलिया जैसी बीमारियों के मामले सामने आए थे वहां इस बार विशेष सावधानी रखी जाए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए दवाइयां पर्याप्त मात्रा में रखें। इसके साथ ही भराव को स्थिति न हो इसके लिए नालियों की सफाई करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में किसानों के केसीसी निर्माण की प्रगति के बारे में विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने केसीसी निर्माण में आशानुरूप प्रगति नही होने पर गहरी नाराजगी जताई और कहा कि कृषि विभाग के साथ पशुपालन, उद्यानिकी और मछली पालन विभाग कार्ययोजना बनाते हुए केसीसी निर्माण में प्रोग्रेस लेकर आएं। अपेक्स बैंक के साथ अन्य बैंकों में लंबित आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही करने के लिए कहा। समिति स्तर पर यदि किसानों ने आवेदन दिए हैं, तो उसे भी जल्द निराकृत करने के निर्देश उन्होंने दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में स्वास्थ्य विभाग में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अस्पताल और अन्य भवनों के निर्माण कार्य में सीजीएमएससी द्वारा देरी किए जाने पर विभाग के सब इंजीनियर पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जहां वर्क ऑर्डर जारी कर भूमि चिन्हांकित कर ली गई है वहां तत्काल काम शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का काम बिना देरी किए शुरू करने के निर्देश दिए और कहा कि लापरवाही पर कार्यवाही होगी।

1001216428


कलेक्टर श्री गोयल ने खनिज विभाग को अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर की गई कार्यवाही के बारे में पूछा। उन्होंने इस माह अब तक हुई कार्यवाही को नाकाफी बताते हुए फील्ड में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षाधिकारी से कहा कि शासन द्वारा स्कूलों की छुट्टियां एक हफ्ते बढ़ा दी गई हैं। अत: शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन की तैयारियां भी नवीन तिथि के अनुसार करें। कलेक्टर श्री गोयल ने वन विभाग अंतर्गत तेंदूपत्ता खरीदी के भुगतान के बारे में जिले के दोनों वन मंडलों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संग्राहकों को भुगतान समय-सीमा में हो इसका ध्यान रखें। साथ ही लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि इस दौरान तेंदूपत्ता संग्राहकों द्वारा बैंकों से राशि आहरण किया जाएगा। अत: कैश फ्लो की दिक्कत न हो।
कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ब्लॉकवार नल कनेक्शन वितरण की जानकारी और उनके चालू दशा में होने के फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने जल शक्ति अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री गोयल ने जल शक्ति अभियान के तहत जिले में भू जल सर्वेक्षण और संचयन के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। सहकारी समितियों में जन औषधि केंद्र खोले जाने की प्रक्रिया के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। बताया गया कि स्थल चिन्हित कर अनुमति के लिए आवेदन भेज दिया गया है। अनुमति प्राप्त होने के पश्चात जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

1001216429

जुलाई में चलेगा वृक्षारोपण अभियान

कलेक्टर श्री गोयल ने जिले में शुरू होने वाले वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की नर्सरी में पौधों की तैयारी, वृक्षारोपण के लिए स्थल चयन जैसे बिंदुओं के आधार पर विस्तार से समीक्षा की। गौरतलब है कि अलग-अलग तिथियों में जुलाई माह में मानसून के दौरान जिले में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान अंतर्गत उद्योगों में भी पौधारोपण किया जायेगा।

शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड निर्माण में लाएं तेजी

कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में पिछले एक हफ्ते के दौरान आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ब्लॉकवार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्ड निर्माण की संख्यात्मक जानकारी ली। धरमजयगढ़ और खरसिया में अच्छी प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाएं। स्वास्थ्य और पंचायत विभाग एक साथ नगरीय निकायों को इसमें कार्ययोजना के साथ फील्ड में काम करने के निर्देश दिए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1001215963 बलवा और आर्म्स एक्ट के अपराध में पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Next Article 1001218878 नगर पंचायत घरघोड़ा के तत्कालीन मुख्य नगर पंचायत अधिकारी सहित तीन इंजीनियर व एक लेखपाल हुए निलंबित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

5 राज्यों में इतने चरणों में होगा चुनाव, EC ने की घोषणा
Latest News 15 March 2026
वर्षो से एक ही जगह में जमे 58 पटवारीयो का हुआ तबादला अवैध अफीम की खेती के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Latest News 15 March 2026
निर्मम सरकार का काउंटडाउन शुरू बंगाल में TMC पर जमकर बरसे PM मोदी, बोले- TMC इस आंधी को रोक नहीं पाएगी!
Latest News 14 March 2026
जिले में गैस सिलेण्डर की पर्याप्त उपलब्धता ऑनलाइन बुकिंग के दिन ही सिलेंडर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश!
Latest News 14 March 2026
IMG 20260313 WA0193
धर्म संबंधी कथित टिप्पणी से छात्र आहत, बाकारुमा स्कूल की शिक्षिका पर आरोप!
Latest News आस्था 13 March 2026
धरमजयगढ़ चैत्र नवरात्रि को लेकर अंबेटिकरा मंदिर समिति की तैयारिया पूर्ण! आस्था के जलेंगे ज्योत! साज सज्जा सहित मेले मे उमड़ेगा जनसैलाब!
Latest News 12 March 2026
रैरुमा चौकी के समीप बाकारुमा में चल रहा हार्ड कोक का काला खेल!
Latest News 12 March 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?