By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: अग्र समाज के वरिष्ठजनों ने किया महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2025 का विमोचन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > अग्र समाज के वरिष्ठजनों ने किया महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2025 का विमोचन
Latest News

अग्र समाज के वरिष्ठजनों ने किया महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2025 का विमोचन

Vivek Pandey
Last updated: 5 September 2025 06:11
Vivek Pandey
Share
5 Min Read
1003203566
SHARE
1003203566

दस दिवसीय होगा आयोजन 22 सितंबर को नगर में निकलेंगी महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा

रायगढ़ 4 सितंबर : नगर के अग्र समाज द्वारा प्रतिवर्ष महाराजा श्री अग्रसेन जयंती बड़े ही धूमधाम से बनाई जाती है। इसवर्ष भी 5149वीं जयंती का वृहद आयोजन हो रहा है जो दस दिवसीय होगा। प्रतिवर्ष जयंती की प्रतियोगिता एवं जानकारी के लिए एक पत्रिका का निर्माण कराया जाता है। जिसका विधिवत लोकार्पण गुरुवार को अग्रोहा भवन के में आयोजित गरिमामय समाहरोह में समाज के वरिष्ठजनों द्वारा किया। मंच पर समाज से राधेश्याम अग्रवाल (लेन्ध्रा), महावीर प्रसाद अग्रवाल (लाल टंकी), रतनलाल केडिया, राम अवतार अग्रवाल (चंद्रपुर), महादेव अग्रवाल, रामकिशोर जिंदल,एम.एल. गुप्ता, गौरीशंकर गोयल, बाबूलाल अग्रवाल (वकील), शिव अग्रवाल (लाल टंकी), विनोद अग्रवाल (अजंता) कैलाश बंसल, श्री अग्रसेन सेवा संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल (लेन्ध्रा),मुकेश मित्तल कलानोरिया, अर्जून कुमार,मोहन मित्तल,रमेश अग्रवाल (पत्रकार),रमा अग्रवाल,शोभा अग्रवाल,सुषमा डालमिया,किरण अग्रवाल,वंदना अग्रवाल,सुमन सावड़िया उपस्थित थे।

1003203587

पत्रिका विमोचन समाहरोह में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के आगे दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति के सदस्यों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ और श्री अग्रसेन दुपट्टे से अभिनन्दन किया। इसके बाद वरिष्ठ जनों के कर कमरों द्वारा पत्रिका 2025 का विमोचन हुआ। जयंती आयोजन में इसवर्ष सुनील अग्रवाल (लेन्ध्रा) को संयोजक,अनूप रतेरिया,कविता बेरीवाल,रेखा महमिया को अध्यक्ष और मनीष दवाई,कमलेश रतेरिया,आर्यन अग्रवाल, महिलाओ में रीना बापोडिया, शालू अग्रवाल और कशिश अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।इन्ही के कुसल नेतृत्व में इसवर्ष जयंती के सभी आयोजन होंगे। महाराजा अग्रसेन जयंती 12 सितंबर को प्रारंभ होगी जो 22 सितंबर तक चलेगी एवं 24 सितंबर को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह को आयोजन किया जाएगा। अधीश रतेरिया ने सफल मंच संचालन किया।

1003203571

नगर के बहुत से स्थान में होगा जयंती कार्यक्रम का आयोजन

नगर के बहुत से स्थान में जयंती कार्यक्रम आयोजित होंगे जैसे अग्रोहा भवन, रायगढ़ क्लब, निगम ऑडिटोरियम, रेड क्वीन, मिनी स्टेडियम, रायगढ़ स्टेडियम आदि। इस वर्ष कुल 55 कार्यक्रम होंगे। जिसमें 6 महीने के दूधमुंहे बच्चे के अन्नप्राशन और युवाओं के लिए क्रिकेट से लेकर बुजुर्गों के लिए भी आकर्षक प्रतियोगिताएं होगी। इसवर्ष राजस्थानी लोकनृत्य, 6 माह के दूधमुंहे बच्चे के अन्नप्राशन से लेकर मिस-मिसेस प्रोग्राम और बुजुर्ग महिलाओं के लिये भी नए कार्यक्रम होंगे। अग्रसेन जयंती में अबकी बार रिल्स बनाओ प्रतियोगिता को भी प्राथमिकता दी गई है। समाज की नवोदित प्रतिभाओं को निखारने एकजुटता के पुनीत उद्देश्य को लेकर यह जयंती आयोजित की जाती है। पिछले वर्ष वैवाहिक जीवन के 50 बरस पूरे करने वाले अग्र दम्पत्तियों को मंच से सम्मानित किया गया। इसी तरह इस साल भी सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों का सम्मान होगा। साथ ही सामाजिक जनजागरूकता के पोस्टर लगाए जाएंगे।

1003203558

अग्रसेन जयंती में होने वाले आयोजन

इसवर्ष जयंती में ह्यूमन लूडो, बॉक्स क्रिकेट, सांप सीढ़ी,पिट्ठुल, स्नूकर, बैडमिंटन, पिकल बॉल, जुंबा डांस, एयर राइफल, सब खेलो सब जीतो, मटका फोड़, हूला-हूप, खो-खो, 100 मीटर दौड़, धीमी स्कूटी, गोला फेक, भला फेक, पुष्पाहार प्रतियोगिता, शतरंज, कैरम, टेबल रनर सजाओ, हम तुम, एक शाम जुगल जोड़ी के नाम, आरती थाल सजाओ, श्री राम प्रभु का सिंगर, नोट गिनो, योगा चैलेंज, मिट्टी से गणेश जी की मूर्ति, फायरलैस कुकिंग, अन्नप्राशन संस्कार, फैंसी ड्रेस, साथिया छाबड़ी, छत्तीसगढ़ी व्यंजन, विज्ञान प्रदर्शनी, खोडिया, रिल बनाओ, समधी माला, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, राजस्थानी लोक नृत्य, फैंसी ड्रेस, 25 सिक्के सजाओ, कृतिम रंगोली, रामा पेंटिंग, रूबिक क्यूब-माइंड गेम, डांस पे चांस, मिस एण्ड मिसेज अग्रवाल, अग्र साइक्लोथान, रंग भरो, ट्राई साइकिल रेस, माइ डेली हैबिट्स, म्यूजिकल हाऊजी, मैं और मेरी किटी फ्रेंड्स, बैनर स्लोगन, अग्र आनंद मेला, हिट द बॉल जैसे संस्कृत,शारीरिक और साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जयंती कार्यक्रमों में समाज की परंपरा से लेकर छत्तीसगढ़ की झलक भी दिखाई देंगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1003203360 scaled धर्मजयगढ़ के कोदवारी पारा मै गणेश उत्सव समिति द्वारा छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का भव्य आयोजन 060925 को!
Next Article 1003202729 1 जीएसटी दरों मै कटौती को लेकर धरमजयगढ़ व्यापारीयो व आम जनो मै उत्साह!
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ थाना को मिला नया नेतृत्व, राजेश जांगड़े बने थाना प्रभारी प्रेस क्लब सदस्यों ने किया सौजन्य भेंट मुलाकात!
Latest News 22 April 2026
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में जीवनदीप समिति की मैराथन बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले!
Latest News 21 April 2026
विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह : मौके पर नहीं मिले कोई साक्ष्य, पहाड़ियों में लगी आग से फैला भ्रम
Latest News 20 April 2026
धरमजयगढ़, शाहपुर के होनहार छात्र दिशांत पटेल ने 10वीं सीबीएसई में 95% अंक लाकर सफलता प्राप्त की!
Latest News 17 April 2026
निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त, तीन साल का रिकॉर्ड खंगालेंगे संभागीय संयुक्त संचालक, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – बोर्ड के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई.
Latest News 15 April 2026
दक्ष अग्रवाल ने 97.8% अंक हासिल कर रचा इतिहास, विद्यालय व क्षेत्र का बढ़ाया मान!
Latest News 15 April 2026
गृहमंत्री शाह ने ममता बनर्जी-हुमायूं कबीर पर जमकर हमला बोला, कहा- ‘बंगाल में कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना सकता…’
Latest News 15 April 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?