By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: जिले के सभी स्कूलों में होगा समर कैंप का आयोजन, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > जिले के सभी स्कूलों में होगा समर कैंप का आयोजन, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र
Latest News

जिले के सभी स्कूलों में होगा समर कैंप का आयोजन, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:00
Vivek Pandey
Share
2 Min Read
SHARE
1001115835

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आयोजन हेतु जारी किया आदेश

रायगढ़, 15 मई 2024। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्मावकाश अवकाश में सभी स्कूलों में समर कैम्प आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गये हैं। वर्तमान में 15 जून तक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश रहेगा। इस दौरान बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर बहुमुखी विकास के लिए रचनात्मक गतिविधियां अपने स्कूल, संकुल स्तर या गांव/शहर के सामुदायिक स्थलों पर आयोजित किया जाना है।

1001115834

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के द्वारा 15 मई 2024 को जारी आदेशानुसार जिले के सभी स्कूलों में समर कैम्प को आयोजित कराने की सम्पूर्ण जवाबदेही संकुल प्राचार्य एवं संबंधित सीएसी की होगी, समर कैम्प के दौरान स्थानीय कला क्षेत्र/रचनात्मक क्षेत्र में विशेष जानकर लोगों को आमंत्रित कर उनकी देख रेख में आयोजित की जानी है, साथ ही पूरे समर कैम्प में स्कूल के शिक्षक, पालक एवं शाला प्रबन्ध समिति के सदस्यों का भी सहयोग लिया जाना है।समर कैम्प के दौरान बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों जैसे चित्रकारी, गायन, वादन, निबंध लेखन, गणित से जुड़ी मनोरंजक गतिविधियां, कहानी लेखन, हस्तलिपि लेखन (हिंदी एवं अंग्रेजी) कर्सिव राइटिंग, नृत्य, इनडोर गेम जैसे चेस,

1001115836

चेनिस चक्कर, कैरम, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, मिट्टी के खिलौने बनाना, कागज से फूल बनाना, योगा, प्राणायाम, पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी, अपने गांव/शहर के ऐतिहासिक स्थलों से परिचय जैसे गतिविधियों के साथ-साथ अपने स्तर पर रचनात्मक गतिविधियों का चयन कर आयोजन किया जाएगा।समर कैम्प तीन स्तर कक्षा 03 से 05 प्राथमिक स्तर, कक्षा 06 से 08 माध्यमिक एवं कक्षा 09 से 10 हाई स्कूल स्तर में शाला विकास समिति एवं पालक शिक्षक समिति के सहमति से आयोजित किये जायेंगे। कैम्प का आयोजन प्रात: 7 से 9.30 बजे तक आयोजित किये जायेंगे, कैम्प के दौरान साफ पानी, ओआरएस पैकेट या विकल्प कोई भी अन्य सामग्री रखने एवं बच्चों को बार-बार पानी पिलाने के निर्देश दिये गये है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article 1001115732 गर्मियों में जल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति करें सुनिश्चित-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Next Article पीडब्लूडी विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो ईई की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश, मंत्री साव ने कहा “गड़बड़ी के खिलाफ होगी कार्यवाही”
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

धरमजयगढ़ के नवपदस्थ एसडीएम भरत कौशिक से प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
Latest News 21 July 2026
प्रभावित किसानों ने SECL के सर्वे पर रोक लगाने की मांग, मुख्यमंत्री से चर्चा तक कोई गतिविधि नहीं करने का किया आग्रह!
Latest News 21 July 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले नगर पंचायत धरमजयगढ़ के प्रतिनिधि, विभिन्न जनहित मुद्दों से कराया अवगत!
Latest News 19 July 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनदर्शन कर सुनी आमजनों की समस्याएं
Latest News 17 July 2026
जमारगीडी हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण, जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा के प्रति किया प्रेरित!
Latest News 16 July 2026
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कापू में छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।
Latest News 15 July 2026
भारतमाला के निर्माणाधीन पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, रायगढ़ के 4 युवक गंभीर मामला बिलासपुर उरगा मार्ग का!
Latest News 15 July 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?