By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
  • Home
  • Latest News
Reading: गर्मियों में जल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति करें सुनिश्चित-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Chhattisgarh Today 24Chhattisgarh Today 24
Font ResizerAa
Search
  • Home
  • Latest News
Have an existing account? Sign In
Follow US
Copyright © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
Chhattisgarh Today 24 > Blog > Latest News > गर्मियों में जल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति करें सुनिश्चित-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Latest News

गर्मियों में जल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता, पेयजल की निर्बाध आपूर्ति करें सुनिश्चित-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Vivek Pandey
Last updated: 3 September 2025 09:00
Vivek Pandey
Share
4 Min Read
1001115732
SHARE
1001115732

कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पीएचई विभाग की बैठक लेकर जलापूर्ति को लेकर दिए दिशा-निर्देश

रायगढ़/ गर्मियों में लोगों को निर्बाध रूप से जलापूर्ति मिलनी चाहिए। यह सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। जहां नल कनेक्शन का जाल बिछ चुका है, वहां पानी की सप्लाई अनिवार्य रूप से होना चाहिए। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ सभी एसडीएम, सीईओ जनपद की एक महत्वपूर्ण बैठक ली।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने विकासखंड वार सिंगल विलेज, रेट्रोफिटिंग, सोलर और सोलर रेट्रोफिटिंग, नल कनेक्शन वितरण और जल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नल कनेक्शन वितरण की सार्थकता तभी है, जब उसमें जलापूर्ति हो रही हो। उन्होंने सभी एसडीएम और सीईओ जनपद को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सारे गांव जहां नल वितरण का काम पूरा किया जा चुका है, वहां पानी सप्लाई का भौतिक सत्यापन अगले 4 से 5 दिनों में पूरा कर रिपोर्ट दें। उन्होंने साथ ही कहा कि जहां नल कनेक्शन बिछ गए हैं लेकिन पानी टंकी का काम अधूरा है, वहां विभागीय निर्देश अनुसार ठेकेदार को बोर पम्प से नलों में पानी का सप्लाई देना है। भौतिक सत्यापन के दौरान यह व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश उन्होंने सभी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी एसडीएम को रोजाना इस काम की समीक्षा अपने स्तर पर करने के निर्देश भी दिए।

Contents
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने पीएचई विभाग की बैठक लेकर जलापूर्ति को लेकर दिए दिशा-निर्देशग्राउंड वाटर रिचार्ज करने तालाबों के गहरीकरण के लिए तैयार करें कार्ययोजना
1001115733


कलेक्टर श्री गोयल ने अधूरे प्रोजेक्ट्स को समय-सीमा के अनुसार पूरा करते चलने के निर्देश विशेष रूप से दिए। पानी सप्लाई के सोर्स तक बिजली आपूर्ति के चलते जहां का काम रुका है, उसको लेकर कलेक्टर श्री गोयल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को अगले 3 से 4 दिन में सारा काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईई पीएचई को बिजली विभाग से समन्वय कर सभी डिमांड नोट्स का भुगतान करने के लिए कहा। उन्होंने समूह जल प्रदाय प्रोजेक्ट्स को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो काम आचार संहिता से पहले स्वीकृत सभी कार्य गर्मी के मौसम में पूरी गति से होने चाहिए। जो ठेकेदार काम में ढिलाई कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्यवाही करें।
बैठक में ईई पीएचई श्री परीक्षित चौधरी, एसडीएम धरमजयगढ़ श्री डिगेश पटेल, एसडीएम खरसिया डॉ प्रियंका वर्मा, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, एसडीएम घरघोड़ा श्री रमेश मोर, एसडीएम लैलूंगा सुश्री अक्षा गुप्ता, एडिशनल सीईओ जिला पंचायत श्री एन.आर.पटेल सहित सभी सीईओ जनपद और एसडीओ पीएचई सहित क्रेडा और बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्राउंड वाटर रिचार्ज करने तालाबों के गहरीकरण के लिए तैयार करें कार्ययोजना

कलेक्टर श्री गोयल ने ग्राउंड वाटर रिचार्ज के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि मानसून आने के पहले ऐसे तालाबों को चिन्हांकित कर लें, जहां गहरीकरण किया जाना है। उन्होंने ग्रामीण के साथ शहरी तालाबों को भी चिन्हित करने के लिए कहा। साथ ही सभी एसडीएम को शहरी क्षेत्रों में तालाबों के गहरीकरण और गाद सफाई के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में तैयारी पूरी कर लें जिससे मानसून के पानी का उपयोग ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए किया जा सकेगा। इसके अलावा उन्होंने शहरी क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर भी निर्माणाधीन भवनों में सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाइड्रोफैक्चरिंग की मदद से भी ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए काम किया जाएगा। इसके लिए ईई पीएचई को कार्ययोजना बनाने के निर्देश उन्होंने दिए।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Avatar photo
By Vivek Pandey
Follow:
ChhattisgarhToday24.com एक हिन्दी न्यूज़ पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से आप छत्तीसगढ़, देश-विदेश एवं स्थानीय खबरों को पढ़ सकते हैं।
Previous Article हरे सोने का दे रहे अच्छा दाम, आदिवासी भाई-बहनों के जीवन में आएगी खुशहाली – विष्णु देव साय
Next Article जिले के सभी स्कूलों में होगा समर कैंप का आयोजन, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

छाल रेंज में भ्रष्टाचार के आरोप हरे-भरे वनों की कटाई से लेकर चहेते ठेकेदारों को काम देने तक के आरोप, विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल!
Latest News 20 June 2026
स्वर्गीय रोशन लाल अग्रवाल ज़ी के जयंती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि!
Latest News 20 June 2026
रायगढ़ सी.एस. ई.बी. भण्डार मे कबाड़ घोटाला गेट पास से ज्यादा स्क्रैप कराया लोड!
Latest News 19 June 2026
SBI PO Notification 2026 Out : SBI PO के 1500 पदों पर भर्ती, 8 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए डिटेल्स ?
Latest News 19 June 2026
21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र*
Latest News 17 June 2026
पीएम श्री आत्मानंद विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव!
Latest News 16 June 2026
प्रभाकर शुक्ला होंगे धरमजयगढ़ के नए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, भरत लाल साहू का बड़ी करेली तबादला!! बेहतरीन प्रशासनिक कार्य और कार्यों की कुशल दक्षता के लिए जाने जाते हैं प्रभाकर शुक्ला! पूर्व में दे चुके हैं अपनी सेवा!
Latest News 14 June 2026

Categories

  • Latest News
  • आस्था
Copyrights © 2024 Chhattisgarh Today 24 News. All Rights Reserved. Design by DEV
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?